19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छत्तीसगढ़ में है दुनिया का तीसरा कोरिया, जानिए इसके बारे में

कई बार कुछ जगह अपने अजब-गजब नामों के कारण भी चर्चा का कारण बन जाते है। छत्तीसगढ़ भी इससे अछूता नहीं है।

2 min read
Google source verification
Koria Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में है दुनिया का तीसरा कोरिया, जानिए इसके बारे में

रायपुर. कई बार कुछ जगह अपने अजब-गजब नामों के कारण भी चर्चा का कारण बन जाते है। छत्तीसगढ़ भी इससे अछूता नहीं है। वैसे तो दुनिया के नक्शे में कोरिया एक देश है , जो फिलहाल उत्तर और दक्षिण कोरिया में बंटा हुआ है। जिसके बारे में बहुत से लोग जानते है लेकिन भारत के एक राज्य छत्तीसगढ़ में भी एक कोरिया है। इसके बारे में बहुत कम लोग जानते है। आइए जानते हैं छत्तीसगढ़ के कोरिया के बारे में....

Chhattisgarh " src="https://new-img.patrika.com/upload/2019/04/15/koria2_4431281-m.jpg">

कोरिया जिला छत्तीसगढ़ राज्य का उत्तर- पश्चिमी भाग है। जिसके प्रशासनिक मुख्यालय बैकुंठपुर में है। यहां के लोगों की मातृभाषा बघेली है, जो कि 70 से 80 प्रतिशत हिंदी से मिलती जुलती है।

16 वीं शताब्दी से पहले इस छोटी सी जगह के बारे में बहुत कम लोग जानते थे। कोरिया ब्रिटिश शासनकाल में एक रियासत थी, जिसके अंदर एक और रियासत चांग भाखर भी थी। 1947 में आजादी के बाद दोनों रियासतों के राजाओं ने भारतीय संघ में प्रवेश किया। 1 जनवरी 1948 को इसे मध्यप्रदेश के सरगुजा जिले का हिस्सा बनाया गया। 2001 में छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद कोरिया इसका हिस्सा बन गया।

बिहार की राजधानी पटना के बारे में तो हम सब जाते है। छत्तीसगढ़ के बैकुंठपुर जिले में भी एक गांव का नाम पटना है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..

CG Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App.