नोट का रंगीन फोटोकॉपी
कोतवाली पुलिस के थाना प्रभारी एचके पाण्डेय ने बताया कि जो नोट दोनों युवक के पास से जब्त किया गया है वह दो हजार रुपए का रंगीन फोटोकॉपी है। इसके चलते युवक द्वारा बताए गए नाम के व्यक्ति की पुलिस तलाश कर रही है, लेकिन वह मिल नहीं रहा। जांच का जिम्मा क्राइम ब्रांच को सौंपा गया है। क्राइम ब्रांच इसकी जांच कर रही है और नोटों को जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने बताया की यहाँ पर इस प्रकार का धोखाधड़ी का मामला पहली बार सामने आया है।