
खुद का रोजगार शुरू करने के लिए मिलेंगे 2 से 25 लाख
रायपुर। खुद का रोजगार शुरू करने के लिए युवा स्वरोजगार योजना (Yuva Swarozgar Yojana) के तहत आवेदकों से आवेदन मंगाए गए हैं। इस योजना के अंतर्गत विनिर्माण उद्यम के लिए अधिकतम परियोजना लागत रुपए 25 लाख, सेवा उद्योग के लिए अधिकतम परियोजना लागत रुपए 10 लाख एवं व्यवसाय के लिए अधिकतम परियोजना लागत रुपए 2 लाख तक के ऋण बैंकों के माध्यम से स्वीकृत किए जायेंगे।
जिला उद्योग केंद्र के मुख्य महाप्रबंधक वीके देवांगन ने बताया कि इस के लिए कार्यालय में संबंधित क्षेत्र के अधिकारियों द्वारा उन्हे मार्गदर्शन प्रदान करते हुए फार्म पूर्ण कराने के लिए आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा। योजना (Yuva Swarozgar Yojana) के संबंध में किसी भी प्रकार की समस्या या जानकारी प्राप्त करना हो , तो कार्यालय के अधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।
इसके लिए इच्छुक आवेदक आवश्यक दस्तावेज एवं प्रस्तावित योजना के साथ जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, उद्योग भवन, तृतीय तल, रिंग रोड नं.-1, तेलीबांधा, रायपुर में संपर्क कर आवेदन कार्यालयीन समय मे प्राप्त और जमा कर सकते है।
Published on:
06 Jun 2021 02:40 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
