ये होगा लाभ
भोपाल के एम्स अस्पताल में इलाज के लिए मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ता है। यहां केवल जांच के लिए ही सुबह चार बजे से कतार में लगना पड़ता है। क्षेत्र में केवल एक ही बड़ा और सर्वसुविधायुक्त सरकारी अस्पताल होने के कारण यहां मरीजों की भीड़ अधिक रहती है। एम्स की ग्रामीण इकाई खुलने के बाद शहरी अस्पताल में मरीजों की संख्या कम होगी। ग्रामीण मरीज ग्रामीण इकाई में इलाज करा सकेंगे। इससे भोपाल के ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा रायसेन, विदिशा, होशंगाबाद जैसे नजदीकी जिलों के मरीजों को भी बेहतर इलाज की सुविधा मिलेगी।