बताया जा रहा है कि, बस का टायर फटने के बाद उसमें आग भड़की, जो देखते ही देखते पूरी बस में फैल गई। बस से डीजल सड़क पर फैलने के कारण आसपास भी आग लग गई। यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए बस के रुकने से पहले ही कूदने लगे। बताया जा रहा है कि, ढाबा संचालक, उनके कर्मचारियों और बस स्टाफ की मदद से सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया। किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई है। जल्दी जल्दी बस से कूदने पर कुछ यात्रियों को मामूली चोटें लगी हैं।