
एटीएम कैश से खाली, ग्राहक हो रहे परेशान
रायसेन. शहर में बैंक ग्राहकों की सुविधा के लिए बनाए गए एटीएम केंद्र परेशानी का सबब बनने लगे हैं। जिम्मेदार बैंक अधिकारियों की लापरवाही का आलम यह है कि शहर के सांची रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा रायसेन के एटीएम केंद्र में दो मशीनें लगी हैं। यहां की एक मशीन पिछले चार महीनों से बिगड़ी है।
लेनदेन नहीं होने से वह बेहद परेशान हैं। वहीं दूसरी मशीन में कैश का टोटा बना हुआ है। ऐसी स्थिति में बैंक ग्राहक जानकारी के अभाव में जब एटीएम केंद्र में प्रवेश करते हैं तो उनको निराशा ही हाथ लगती है। बुधवार को सुबह से शाम तक कई एटीएम ग्राहक इस एटीएम केंद्र पर पहुंचे तो आखिरकार उन्हें बगैर राशि के बैरंग घर लौटना पड़ा।
दरअसल बैंक अधिकारियों ,एटीएम सिस्टम के जिम्मेदारों की लापरवाही का खामियाजा एटीएम कार्ड धारकों को बेवजह परेशानी के रूप में भुगतना पड़ रहा है।ग्राहक रविशंकर कांकर,मुस्तफा सिद्दीकि,किरण देवी सहित प्रेम सिंह धाकड़, बाबर अली एडवोकेट,भगवान सिंह धाकड़ जब इस एटीएम केंद्र पर राशि निकालने के लिए पहुंचे तो उन्हेंसिर्फ निराशा हीर हाथ लगी ।
हमने कई मर्तबा जिम्मेदार अधिकारियों को कैश की कमी और चार माह से खराब पड़ी एटीएम मशीनों की रिपेयरिंग कराए जाने की बात भी बतायी है। लेकिन सिवाय कोरे आश्वासन के अव्यवस्था में कोई सुधार नहीं कराया गया है। उधर बताया जा रहा है कि रक्षाबंधन पर्व के दिन कुल ७५ हजार रूपए एक मशीन में कैश रखा गया था। जो कि एक दो दिन में ही खत्म हो चुका है।
जबकि यहां की होरक मशीन में १६ लाख रूपए कैश रखने की क्षमता है। वहीं इस दूसरी मशीन की मरम्मत भी नहीं कराई जा रही है।मालूम हो कि एसबीआई के एटीएम केंद्र में कैश की किल्लत सहित मशीनें जब तब बिगडऩे की समस्या हरदम बनीं रहती है। इससे एटीएम धारकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है।
एटीएम मशीनों मेेें कैशलेस करने की व्यवस्था एजेंसियों को सौंपी गई। वहीं बिगड़ी मशीनों की रिपेयरिंग भी उन्हीें के मैकेनिक कराते हैं। हम जल्द ही एसबीआई के इस एटीएम केंद्र की व्यवस्था को सुधारने की कोशिश कराएंगे। ताकि एटीएम के ग्राहकों क ो परेशानी नहीं हो सके।पीके सिन्हा लीड बैंक अधिकारी रायसेन
Published on:
30 Aug 2018, 1:35 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.