2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस के हत्थे चढ़ा अवैध रिवाल्वर सहित निगरानी शुदा बदमाश

-अपराधियों की धरपकड़ के लिए बरेली पुलिस की मुहिम जारी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायसेन

•

image

Shibu lal yadav

•

Updated: 12 Nov 2018, 2:42 PM IST

crime

पुलिस के हत्थे चढ़ा अवैध रिवाल्वर सहित निगरानी शुदा बदमाश

रायसेन. जिला पुलिस अधीक्षक जगत सिंह राजपूत,एएसपी अवधेश प्रताप सिंह के निर्देशन में विस चुनाव को लेकर शराब माफियाओं ,अपराधियों, स्थायी वारंटियों और गुंडे मवालियों की धरपकड़ अभियान लगातार जारी है। बरेली पुलिस ने मुखबिर की सूचना मिलने पर पुलिस की विशेष टीम द्वारा थाने के निगरानी शुदा बदमाश अकरम अली पुत्र भैया अली उम्र २२ वर्ष निवासी मण्डी मोहल्ला बरेली को बीती रात में धरदबोंचा । यह आरोपी वर्ष २००० से चोरी समेत अन्य मामलों में लिप्त है।

तलाशी लेेने पर बरेली पुलिस टीम ने उसके पास से अवैध रिवाल्वर समेत ८ जिंदा कारतूस बरामद किए गए । आरोपी के खिलाफ २५,२७ आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है। इस निगरानीशुदा आरोपी अकरम अली को हिरासत में लेेने के बाद जेल भिजवा दिया गया है। इस निगरानी शुदा बदमाश को पकडऩे में एसआई गिरीश दुबे, प्रधान आरक्षक जयप्रकाश ,प्रधान आरक्षक रमेश कुमार,प्रधान आरक्षक महेश ठाकुर और आरक्षक विनय दुबे का अहम योगदान रहा ।

बरेली थोन के पुलिस अधिकारी एके नेगी के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी केके शर्मा की टीम उप निरीक्षक गिरीश दुबे ने पुलिस टीम के साथ शनिवार की रात्रि करीब 11बजे मुखबिर सूचना पर देशी कलारी धौखेडा से आरोपी चंदन धाकड़ पुत्र मुन्शीलाल धाकड़ उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम कोट्पार गणेश बरेली को देशी कट्टा 315 बोर सहित गिरफ्तार करने मे सफ लता प्राप्त की है । यह आरोपी पूर्व में दुराचार जैसे संगीन अपराधों में थाना बरेली मे गिरफ्तार हो चुका है । जिसके 2 गिरफ्तारी वारंट पेशी पर उपस्थित ना होने से न्यायालय बरेली में मामले लम्बित थे ।आरोपी के विरूद्ध धारा 25,27आम्र्स एक्ट का केस दर्ज कर लिया गया है ।


छह साल पुराने दो स्थाई वारंटी गिरफ्तार
रायसेन. जिले के थाना मंडीदीप थाना पुलिस द्वारा वारंटियों की धरपकड़ की जा रही है। इसी के अंतर्गत मंडीदीप थाना पुलिस द्वारा इन दिनों वारंटियों की धरपकड़ की जा रही है। इसी के अंतर्गत पुलिस ने 6 साल से फ रार दो स्थाई वारंटियों को पकडऩे में सफ लता पाई । थाना प्रभारी संजय सिंह सोनी ने बताया कि अशोक पुत्र मि_ू लाल मीणा साल 2012 से फ रार चल रहा था।

उसे पुलिस ने होली मोहल्ला वार्ड 3 मंडीदीप से पकड़ा। जबकि राकेश पिता नर्मदा प्रसाद को वार्ड 12 से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को इन दोनों की 2012 से वस्तु अधिनियम के मामले में तलाश थी। मुखबिर की सूचना पर इन की गिरफ्तारी की गई।