29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो साल से नहीं खुला सीईओ निवास का ताला

नया भवन बना फिर भी भोपाल से करते हैं अपडाउन
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

veerendra singh

•

Updated: 21 Jun 2016, 7:48 PM IST

Raisen

Raisen


सांची.
सांची जनपद में पदस्त सीईओ सोभित त्रिपाठी के निवास का ताला बीते दो साल से बंद है। साहब भोपाल से सांची रोज आना जाना करते हैं। शासन द्वारा सीईओ निवास के लिए नया भवन बनाया गया है।लेकिन भवन में कोई भी निवास नहीं कर रहा है। लाखों रुपए खर्च होने के बाद भवन अनुपयोगी पड़ा है।जनपद के मुखिया के अपडाउन करने का फायदा उनका स्टॉफ भी उठा रहा है। स्टॉफ के अधिकतर कर्मचारी भी अपडाउन करते हैं।

उनके निवास स्थानों पर भी ताले लगे रहते हैं। जबकि शासन के स्पष्ट निर्देश हैं कि कर्मचारियों, अधिकारियों को मुख्यालय पर रहना अनिवार्य है। नगर के महिला बाल विकास एवं नगर परिषद व कृषि विभाग सहित अन्य शासकीय कार्यलयों में पदस्थ अधिकारी कर्मचारी अपडाउन कर नियमो को ठेंगा दिखा रहे हैं। जिससे शासकीय कार्य समय पर पूरे नहीं हो रहे हंै। वहीं अपने कामो के लिए दूर दराज से आने वाले ग्रामीणों को परेशानी का समना करना पड़ रहा है।