2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राशि कर दी गोलमाल नहीं बनवाए किचिन शेड

बटेर पंचायत के तत्कालीन सरपंच व सचिव से होगी एक लाख 80 हजार रुपए की राशि की वसूली।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायसेन

•

image

Rajesh Yadav

•

Updated: 16 Oct 2022, 9:54 PM IST

राशि कर दी गोलमाल नहीं बनवाए किचिन शेड

राशि कर दी गोलमाल नहीं बनवाए किचिन शेड


सिलवानी. जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत बटेर के तत्कालीन सरपंच व सचिव पर किचिन शेड निर्माण की राशि का गबन करने के मामले में जिला पंचायत ने वसूली के आदेश जारी किए गए हैं। तत्कालीन सरपंच, सचिव से 90-90 हजार रुपए की राशि वसूली जाएगी। जनपद पंचायत सिलवानी के तहत ग्राम पंचायतों में व्यापक पैमाने पर शासकीय राशि का दुरुपयोग किए जाने की जानकारी निकल कर सामने आ रही है। लेकिन ठोस कार्रवाई न होने से ग्राम पंचायतों में कार्यरत अमले के द्वारा लगातार राशि का दुरुपयोग किया जा रहा हैं। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत बटेर के तहत सलैया, मेढ़की और बटेर में शासकीय प्राथमिक शाला में किचिन शेड का निर्माण कराने के लिए एक लाख 80 हजार रुपए वर्ष 2007 से 2010 के बीच स्वीकृत किए गए थे।
प्रत्येक किचिन शेड पर 60 हजार रुपए खर्च होने थे। ग्राम पंचायत के खाते में जमा राशि को तत्कालीन सरंपच रमेश आदिवासी एवं तत्कालीन सचिव अमर सिंह ने आहरित कर ली। लेकिन किचिन शेड का निर्माण नहीं कराया और ना ही राशि वापिस प्रशासन को की गई।
जनपद पंचायत की तरफ से किचिन शेड का निर्माण कराने के लिए कई बार ग्राम पंचायत बटेर को पत्र जारी किए गए। लेकिन जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया। शासकीय राशि के दुरुपयोग का प्रकरण सीईओ जिला पंचायत के न्यायालय में चला। प्रकरण में जांच के दौरान तत्कालीन सरपंच रमेश आदिवासी व सचिव अमर सिंह के विरुद्ध आरोप सही पाया गया। किचिन शेड निर्माण की एक लाख 80 हजार रुपए दोनों से ही वसूली योग्य है। इन दोनों को अपना पक्ष रखने का भी अवसर दिया गया, मगर वे उपस्थित नहीं हुए। इसके बाद तत्कालीन सरपंच, सचिव से राशि वसूलने के आदेश जारी किए गए। साथ ही तत्कालीन सरंपच ग्राम पंचायत बटेर रमेश आदिवासी को जारी आदेश दिनांक से छह वर्ष की अवधि के लिए किसी भी ग्राम पंचायत, ग्राम निर्माण समिति, ग्राम विकास समिति के सदस्य होने के लिए निर्रहित किया गया।