2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टै्रफिक नियमों का पालन कर ही चलाएं वाहन

पुलिस ने स्कूल पहुंचकर छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायसेन

•

image

Rajesh Yadav

•

Updated: 25 Aug 2022, 10:10 PM IST

टै्रफिक नियमों का पालन कर ही चलाएं वाहन

टै्रफिक नियमों का पालन कर ही चलाएं वाहन

सलामतपुर. गुरुवार को नगर में यातायात जागरुकता अभियान के तहत पुलिस ने स्कूली बच्चों को टै्रफिक नियमों की जानकारी दी। इस दौरान सलामतपुर पुलिस ने ब्राइट फ्यूचर स्कूल और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र.छात्राओं को यातायात नियमों की विस्तार से जानकारी देकर पालन करने की समझाइश दी गई। कार्यक्रम में एसआई जीएस तोमर, प्रधान आरक्षक जितेन्द्र वर्मा, आरक्षक शशांक दीक्षित, ब्राइट फ्यूचर स्कूल संचालक मिर्जा हसीब बेग, शासकीय स्कूल की प्राचार्य सरोजनी चौहान सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
गौरतलब है कि पुलिस मुख्यालय मध्यप्रदेश भोपाल की तरफ 22 से 28 अगस्त तक सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। थाना प्रभारी देवेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए पुलिस और यातायात अमला निरंतर कार्य कर रहा है। लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए विभिन्न माध्यमों से जागरुक किया जा रहा है। विभिन्न मार्गो पर तेज गति एवं ओवर लोडिंग वाहनों की चैंकिग की जा रही है। उन्होंने कहा कि अधिकतर दुर्घटनाओं में चालक के हेलमेट नहीं पहनने, सीट बेल्ट नहीं लगाने के कारण मौत या गंभीर चोंट की स्थिति बनती है। इन्हें रोकने के लिए लोगों को दो-पहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रुप से हेलमेट पहनने और चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने की समझाइश देने के साथ ही कार्रवाई भी की जा रही है।
यहां पुलिस ने बांटे पेम्पलेट
चिकलोदकलां. लोगों को यातायात नियमों की जानकारी देने और नियमों का पालन कर वाहन चलाने के लिए जागरुक करने के उद्देश्य से गुरुवार को गांव में पुलिस ने जनजागरुकता अभियान चलाया। इस दौरान बाइक चालकों को टै्रफिक नियमों संबंधी पेम्पलेट दिए गए। लोगों को यातायात नियमों का पालन करने और शराब पीकर वाहन नहीं चलाने की समझाइश दी गई। साथ ही बताया कि हेलमेट पहनकर दो पहिया वाहन चलाएं। इस मौके पर चौकी प्रभारी शिवकुमार शर्मा सहित ग्रामवासी मौजूद रहे।