
व्यापारी ने घर पहुंचाने के लिए दिए तीन लाख रुपए, ड्राइवर लेकर भाग गया
रायसेन. बिना वैध दस्तावेजों के 50 हजार रूपए से ज्यादा कैश ले जाना अब विधानसभा चुनाव मेें भारी पड़ सकता है।विधान सभा चुनाव की आचारसंहिता लगने के बाद से ही चुनाव आयोग ने अब नई व्यवस्था लागू की है।
जिसके तहत अगर 50 हजार से10 लाख रूपए के बीच कोई कैश यदि अपने साथ ले जाता है तो उसे उस नकदी की तमाम दस्तावेज उसे साथ रखना होगें ।साथ ही पूरी जानकारी भी प्रशासन को देना होगी ।जिसमें संबंधितों को यह बताना होगा कि ये रूपए कहां से आए हैं और कहांले जा रहे हैं?
अगर बिना दस्तावेजों के रूपए ले जाने पर प्रशासनिक अधिकारी नियम अनुसार जांच कर उचित कार्रवाई भी कर सकते हैं। 10 लाख रूपए तक की मजिस्ट्रियल जांच होगी । यदि रकम 50 लाख रू. से ज्यादा हुई तो प्रकरण पूरी जांच इंकम टैक्स डिपार्टमेंट करेगा।चुनाव पारदर्शिता के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने ये नियम लागू किए हैं।
बिल्डर से लेकर पेट्रांप पंप संचालक भी जांच के दायरे में .....
इतनी बड़ी रकम का ज्यादातर लेनेदेन बिल्डर,बड़े व्यापारी और पेट्रोल पंप संचालक ही ज्यादातर करते हैं। उन्हें इस रकम के सभी दस्तावेज साथ में लेकर चलना होगा । उन्हें यह भी बताना होगा कि वे ये राशि कहां से लेकर आए हैं?किस कारण वह रकम लेकर जा रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारी ऐसे लोगों पर फिलहाल चौकसी से नजर रखे हुए हैं। दरअसल ये लोग ही सीधे राजनीतिक पार्टियों से जुड़े रहते हैं।
बैंक अधिकारी भी आएंगे दायरे में
चुनाव आचार संहिता के दौरान बैंक अधिकारी भी इन नियमों के दायरे में आएंगे।बैंक अधिकारियों को कैश इधर से उधर ले जाने की पूरी जानकारी देनी होगी । उन्हें अब यह बताना होगा कि कैश इधर से उधर ले जाने में प्रपत्र भरना होगा। साथ ही किस बैंक से किस एटीएम के लिए कितना रूपया ले जा रहे हैं। जो पैसा लेकर जा रहे हैं वह स्टाफ कौन हैं?
टोल टैक्स बैरियरों पर की जा रही निगरानी
प्रशानिक अधिकारियों की टीम जिलेभर के टोल टैक्स बैरियरों पर चौकसी करने में जुटी है। इन प्रशासनिक अफसरों की निगाहें यहां से गुजरने वाले चार पहिया वाहनों,लोडिंग वाहनों पर टिकी रहती हैं। शंका होने पर यह अधिकारी वाहनों की जांच करने में जुअ जाते हैं।
यह जांच टीम अवैध शराब की खेपों व अवैध रकम लेकर जाने वाले नेताओं के वाहनों की जांच करने में भी चूक नहीं कर रही है। मालूम हो कि पिछले दिनों उदयपुरा के नजदीक जांच मेेंं एक कार में 7 लाख रूपए कैश सूटकेश में पकड़ा था।
प्रशासनिक अधिकारियों की जांच टीम बैरियरों पर निगाहें रखने तैनात की गई हैं।वह टीम इन टोल टैक्स नाकों से गुजरने वाले हरेक वाहनों की जांच लगातार की जा रही है।हर संदिग्ध चार पहिया वाहनों को रोककर डिग्गी व उनकी सीटों की जांच की जाती है।एमपी बरार,सहायक निर्वाचन अधिकारी रायसेन
Published on:
24 Oct 2018, 3:15 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.