रायसेन। मंडीदीप में शुक्रबार की देर रात लगभग 12 बजे बस स्टैंड पर स्थित इंडियन पेट्रोल पंप पर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक खड़े ट्रक में आग लगी और देखते ही देखते ट्रक से आग की लपटें तेज़ हो गईं। ट्रक में जेसीबी मशीन रखी हुई थी। बताया जाता है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से ट्रक में आग लगी और देखते ही देखते आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। लोगों ने जब पेट्रोल टैंक पर खड़े ट्रक में आग लगते देखा, तो दहशत का माहौल चारों तरफ फैल गया। तत्काल ही मौके पर फायर बिग्रेड को बुलाया गया।