2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खेल स्टेडियम में धूमधाम से मनाया खेल दिवस

खिलाडिय़ों का किया सम्मान,सम्मान पाकर गदगद हो गए खिलाड़ी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायसेन

•

image

Shibu lal yadav

•

Updated: 30 Aug 2018, 1:44 PM IST

news

खेल स्टेडियम में धूमधाम से मनाया खेल दिवस

रायसेन.बुधवार की शाम को खेल दिवस असीम उत्साह और धूमधाम से मनाया गया ।खेल स्टेडियम में जिला खेल एवं युवक कल्याण विभाग रायसेन द्वारा हाल ही में बाहर के जिलों में बेहतर खेल का प्रदर्शन कर विजेता उप विजेता बने खिलाडिय़ों का सम्मान समारोह में सम्मानित कर उनका हारफूलों से गर्मजोशी पूर्वक स्वागत कर बधाई दी । खेल स्टेडियम के खिलाड़ी अधिकारियों के हाथों सम्मन हासिल कर खुशी से गदगद हो गए ।


खिलाडिय़ों के इस सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि की हैसियत से जिला खेल अधिकारी अरविंद इलियाजर उपस्थित हुए । विशेष अतिथि के रूप में फुटबाल कोच व्हीएस बुंदेला,प्रियंक शिंदे,मनीष मिश्रा,बबलू खान आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी अरविंद इलियाजर ने खिलाडिय़ों को मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि स्टेडियम के हॉकी,बॉस्केट बाल कुश्ती और फुटबाल कोच की बदौलत खिलाडिय़ों को लगातार खेल की बारीकियां सिखायी जा रही है।

इसी का नतीजा है कि आज खेल स्टेडियम के खिलाडिय़ों ने जिला स्तरीय से लेकर राज्य संभाग और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने नाम का डंका बजा चुके हैं। हाल ही में मंडीदीप की महिला हॉकी प्लेयर सोनम कुमरे ने मप्र की टीम का नेतृत्व थाईलैंड में करके रायसेन जिले का मान बढ़ाया है।

निश्चित रूप से यह महिला हॉकी बधाई के पात्र है।फुटबाल कोच विश्वनाथ सिंह बुंदेला ने कहा कि खिलाडिय़ों के इस तरह के सम्मान कार्यक्रम होते रहना चाहिए। इससे खिलाडिय़ों को ना बल्कि मनोबल बढ़ता है।बल्कि उनका खेल के प्रति रूझान भी बढ़ता है। अब रायसेन का खेल स्टेडियम वास्तव में स्वर्णिम दौर से गुजर रहा है।फुटबाल खिलाड़ी भी बेहतर खेल का प्रदर्शन करने लगे हैं।कार्यक्रम का संचालन बबलू भाई ने किया ।

इनका हुआ सम्मान
जिला फुटबाल प्रशिक्षण सेंटर के उत्कृष्ट खेल के प्रदर्शन पर राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रदर्शन के खिलाडिय़ों को शील्डकप और प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर उनका सम्मन किया गया । सम्मन पाकर खिलाड़ी फूले नहीं समाए।इनमें राष्ट्रीय फुटबाल खिलाड़ी मुजीब कुरैशी,बब्लू खान,मनीष गौर,शुभम पटवा, फुटबाल प्लेयर युवराज मिश्रा, अभिषेक मीणा,अमन त्यागी गोल्ड मेडल,नितिन धाकड़ ,मीना रैकवार,मुस्कान रैकवार,शिवानी आदि खिलाडिय़ों का सम्मान हुआ साथ ही हारफूलों से उनका जोरदार स्वागत कर उनका हौंसला अफजाई किया ।