2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घटिया सीसी सड़क निर्माण की खुली पोल

-भरभरा कर गिर गई नाली की दीवार...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायसेन

•

image

Shibu lal yadav

•

Updated: 3 Nov 2018, 11:15 AM IST

news

घटिया सीसी सड़क निर्माण की खुली पोल

रायसेन। लाखों के बजट की निर्माणाधीन सीसी सड़क के घटिया निर्माण की पोल शुक्रवार को उस समय खुल गई जब क्षेत्रीय पार्षद राधेश्याम सेन ने नाली व सीसी रोड का सुबह निरीक्षण कर जायजा लिया ।


नाली पर लोहे की जाली फिट कराने बनाई गई सीसी की नाली दीवार सुबह गिर गई। इस दीवार में कम सीमेट घटिया व सूखी गिट्टी से खड़ी की गई थी । जो कि रात में ही गिर गई थी । क्षेत्रीय भाजपा पार्षद राधेश्याम सेन ने नाराजगी जाहिर करते हुए नपा सीएमओ ओमपाल सिंह भदौरिया,नपाध्यक्ष जमनासेन समेत ठेकेदार को मोबाइल से घटिया सीसी रोड रिन्युवल निर्माण की शिकायत की ।

सड़क ठेकेदार राकेश कुमार भोपाल द्वारा घटिया सीमेंट मटेरियल का उपयोग धड़ल्ले से किया जा रहा है।

साइड पर ना तो कोई इंजीनियर मौजूद रहते और ना साइट इंचार्ज और ना ही ठेकेदार उपस्थित रहता। सड़क बनाने के लिए घटिया सीमेंट का धड़ल्ले से इस्तेमाल किया जा रहा है। जबकि इस्टीमेट के मुताबिक उच्च क्वालिटी की सीमेंट का सड़क निर्माण अथवा रिन्युवल सीसी रोड में किया जाना चाहिए ।


लेकिन तमाम गुणवत्ता कायदे को दरकिनार कर घटिया तरीके से तिपट्टा बाजार से लेकर जिला व्यापार एवं उद्योग विभाग की गली तकसीसी रिन्युवल कोड यानि सीसी रोड का दोबारा निर्माण लाखों की लागत से कराया जा रहा है। इसी तरह वार्ड 3 के पार्षद संतोष यादव के वार्ड रामगोपाल यादव,राजू जोशी के मकान की गली से लेकर अथांई मोहल्ले से फौजदारपुरा होते हुए न्यू मार्केट सांची रोड तक भी रिन्युवल सीसी रोड का निर्माण लाखों की लागत से होना बाकी है।


लेकिन असलियत जो उजार हो रही है वह ठेकेदार सीसी रोड निर्माण,सीसी नाली निर्माण तमाम नियम कायदों व गुणवत्ता की अनदेखी कर मनमानी तरीके से करा रहे हैं। जो कि यह घटिया सीसी सड़क साल भर भी नहीं टिक पाएंगीं । रहवासियों ने इस सीसी रोड रिन्युवल ,नाली की घटिया निर्माण पर नाराजी जाहिर कर जांच की मांग की है।

मैं इस घटिया सीसी रोड का प्राथ्मिकता से निरीक्षण कर जायजा लूंगा। यदि रिन्युवल सीसी रोड वास्तव में घटिया बनवाया जा रहा है तो दोषियों पर उचित कार्रवाई करूंगा। वैसे भी ठेकेदार को इस्टीमेट के मुताबिक सीसी रोड निर्माण में बेस्ट क्वालिटी सीमेंट का इस्तेमाल कराया जाना चाहिए।
ओमपाल सिंह भदौरिया नपा सीएमओ रायसेन।