2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जीएसटी की व्यवहारिक कार्यशाला आयोजित

कार्यशाला में कर सलाहकार,वाणिज्यिक कर अधिकारी,उनके सहयोगी व्यापारी हुए शामिल
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायसेन

•

image

Shibu lal yadav

•

Updated: 29 Aug 2018, 2:45 PM IST

gst

जीएसटी की व्यवहारिक कार्यशाला आयोजित

रायसेन. मंगलवार को दोपहर शहर के पाटनदेव स्थित भगवती मैरिज गार्डन मेें जिला वाणिज्यिक विभाग द्वारा जीएसटी की जानकारी देनेके लिए व्यापारियों व कर सलाहकारों के लिए सक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई।

इस वर्कशॉप में व्यापारियों को एक बार फिर से जीएसटी कर में होने वाली व्यवहारिक कठिनाईयों को दूर करने के लिए जानकारी दी गई। इस वर्कशॉप में वाणिज्यिक कर अधिकारी गौरव शर्मा, मास्टर ट्रेनर वैभव भटनागर,आरएस मरकाम आदि विशेष रूप से उपस्थित हुए ।


वाणिज्यिक कर अधिकारी शर्मा ने जीएसटी सलाहकारों को जीएसटी टैक्स जमा करते समय जरूरी बातों ,नियमों का पूरा ख्याल रखना चाहिए। ताकि फॉर्म में बिल्कुल त्रुटियां नहीं हो सकें। व्यापारियों को भी जीएसटी के बारे में हरेक जानकारीअपने पास हमेशा साथ रहना चाहिए।

जरूरत पडऩे पर कर सलाहकारों की मदद भी लीे जा सकती है।कर सलाहकार संगठनों, चार्टेड एकाउंटेंट भी इन सब बातों को अच्छी तरह समझ लें तो बेहतर होगा । ट्रांसपोर्टरों को ई-बिल संबंधित सही जानकारी अपने साथ रखकर ही आगे की प्रक्रिया को पूरा करें तो बेहतर होगा।जीएसटी से संबंधित पंजीयन रिटर्न रिफंड और ई-बिलों को भरने में कारोबारी पूरी सजगता बरतें ।