2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डीजल-पेट्रोल की मूल्यवृद्धि को लेकर कांग्रेसियों ने दिया धरना

कांग्रेसजनों ने मूल्यवृद्धि को लेकर प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायसेन

•

image

Shibu lal yadav

•

Updated: 8 Sep 2018, 10:18 AM IST

dharna

-डीजल-पेट्रोल की मूल्यवृद्धि को लेकर कांग्रेसियों ने दिया धरना

रायसेन. प्रांत व्यापी आव्हान के तहत शुक्रवार को दोपहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा डीजल पेट्रोल और रसोईगैस की मूल्यवृद्धि के विरोध में शहर के महामाया चौक के समीप राष्ट्रपिता बापू की प्रतिमा के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें जिलेभर से कांग्रेसियों ने हिस्सा लेकर प्रदेश की निकम्मी सरकार पर जमकरे बरसे। यह धरना जिला स्तरीय आयोजित किया गया।

इसके बाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुमताज खान ने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार सुशील कुमार को दिया।इस मौके पर एसडीओपी मुकेश चौबे,टीआई आशीष कुमार धुर्वे आदि उपस्थित रहे।
धरने में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुमताज खान, पूर्व विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वीर सिंह पटेल, महामंत्री नारायण सिंह ठाकुर, ब्रजेश चतुर्वेदी,सरपंच देव किशन शर्मा, आरिफ खान कनोरा, युवा कांग्रेस नेता संदीप मालवीय, लाड़ले भाई, मलखान सिंह मीणा, वकील रेहान खान, जावेद अहमद खान, पार्षद सलमा सिद्दीकि, विकास शर्मा, रूपेश तंतवार, प्रभात चावला, सलमान सिद्दीकि, हकीम उद्दीन, उपेंद्र गौतम, गुड्डा बघेल,रामबाबू लोधी चांदपुर, लालजी राम ठाकुर,खेमचंद चौरसिया गढ़ी, गोविंद महाराज,मुबीन खान चोपड़ा, अकरम पठान, ओपी सोनी,भगवान दास लोहट एडवोकेट, पूर्व सरपंच नकतरा कालूराम विश्वकर्मा, रघुवीर सिंह मीणा, गरूड़ सिंह रघुवंशी, पंकज पर्ते, दीपक चीचाम, हुजेफा खान, टाइगर कुरैशी, इकबाल अहमद, सलमान सिद्दीकि, हितेश पटेल आदि उपस्थित हुए।

महंगाई भाजपा की देन, गरीब परेशान
धरने को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष मुमताज खान ने कहा कि कमर तोड़ महंगाई की देन केंद्र व प्रदेश की शिव सरकार ही हैं। रसोईगैस से लेकर डीजल पेट्रोल के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं। इससे ना बल्कि गरीब ही नहीं बल्कि मध्यम वर्गीय परिवार काफी हैरान परेशान हैं। सरकार को चाहिए कि इन पर से वैट टैक्स हटा दे तो महंगाई जमीन पर आ जाएगी। लेकिन आगामी विधानसभा चुनाव में चंदा वसूली के लिए सरकारों ने महंगाई को तेजी से बढ़ा दिया है।

ताकि उनका चुनावी खर्च आराम से निकल आए। पूर्व विधायक डॉ.प्रभुराम चौधरी,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वीर सिंह पटेल ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार और मप्र सरकारों ने लोगों पर महंगाई लादकर उनकी हालत खराब कर दी है।यदि लोगों ने मप्र में कांग्रेस पार्टी को सरकार बनाने का यदि मौका दिया तो वह सबसे पहले महंगाई पर रोक लगाएंगे।

बुलेट ट्रेन की रफ्तार से बढ़ रही महंगाई...
कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र तोमर ने कहा कि केंद्र सरकार के पीएम मोदी बोले थे कि बुलेट ट्रेन दिल्ली मुबंई से गुजरात तक चलाएंगे। लेकिन बुलेट ट्रेन तो नहीं चली बल्कि रसोई गैस डीजल पेट्रोल के दाम जरूर बुलेट की रफ्तार की तरह बढ़ा दिए हैं। अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो सबसे पहले किसानों के कर्ज माफ कराएंगे। इसके बाद नौजवानों को नौकरी देंगे।भाजपा के मंत्री,नेता तो सिर्फ कोरे वादे व झूठी घोषणाएं करने में माहिर हैं।

कांग्रेस के महामंत्री नारायण सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकारों ने तो देश की अर्थव्यवस्था को ही चौपट करके रख दिया है। अमेरिका में भारतीय रूपए की कीमत ७२ डॉलर से अधिक कर दी है। संदीप मालवीय ने कहा कि भाजपा सरकारों ने रसोईगैस, डीजल-पेट्रोल की दरों को कम करने की बजाय पेट्रोलियम पदार्थों के करों में वृद्धि कर उन्हें महंगा कर आम लोगों की पहंच से बाहर कर दिया है।

प्रदेश के सीएम जुमलेबाजी कम करें आमजनों की भलार्ई की सोचें ।पूर्व सरपंच कालूराम विश्वकर्मा, विकास शर्मा ने कहा कि रसोईगैस जो कि कांग्रेस के शासनकाल में मात्र ३०० और ३५० रूपए में आम आदमी की पहुंच में थे। लेकिन आसमानी छूती महंगाई के कारण अब वह ९१५ रूपए के गैस सिलेंडर मिल रहे हैं।