13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

संत रविदास के समरसता के सिद्धांत को अपने जीवन में आत्मसात करें: पटवा

समरसता यात्रा ने किया जिले में प्रवेश, पादुकाओं के दर्शन कर की पूजा।

less than 1 minute read
Google source verification
संत रविदास के समरसता के सिद्धांत को अपने जीवन में आत्मसात करें: पटवा

संत रविदास के समरसता के सिद्धांत को अपने जीवन में आत्मसात करें: पटवा

रायसेन. समरसता यात्रा के रायसेन जिले में औबेदुल्लागंज विकासखण्ड के ग्राम बरखेड़ा पहुंचने पर भोजपुर विधायक सुरेन्द्र पटवा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भव्य स्वागत किया। इस मौके पर जन संवाद में पटवा चरण पादुका को सिर पर रखकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे तथा यहां संत के चित्र तथा चरण पादुका का पूजन किया।
जन संवाद को संबोधित करते हुए पटवा ने कहा कि संत रविदास के संदेश और जीवन मूल्यों के प्रति समाज में जागरुकता लाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार द्वारा प्रदेश के विभिन्न स्थानों से समरसता यात्राएं निकाली जा रही हैं। यह यात्राएं 12 अगस्त को सागर जिले में पहुचेंगी। जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 100 करोड़ रुपए से अधिक लागत से बनने वाले संत रविदास के भव्य मंदिर के निर्माण की आधार शिला रखेंगे। हम सभी अपने गांव की मिट्टी और जल लेकर इस गौरवशाली क्षणों के साक्षी बनने, सहभागी होने का प्रयास करें। आज और आने वाली पीढ़ी संत रविदास के आदर्शो पर चले। संत ने कहा था कि समरता में ही जीवन है। जीवन जीने के साथ समरसता होगी तो निश्चित रूप से हम सभी आपस में प्रेम से, बिना भेदभाव के, बिना किसी भी राग द्वेष के आगे बढ़ते रहेंगे। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी जैसे संतों का अवतरण हमारे देश में हुआ। जिनके समरसता के संदेश ने सम्पूर्ण भारत को सदभाव और एकता के सूत्र में बांधे रखा। यात्रा में संत, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम सहित जन प्रतिनिधि, अधिकारी मौजूद थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 100 करोड़ रुपए से अधिक लागत से बनने वाले संत रविदास के भव्य मंदिर के निर्माण की आधार शिला रखेंगे।
----------