2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फाइलों में घोटालों की जांच, हो कार्रवाई

किसानों के साथ धोखाधड़ी करने वालों के विरुद्ध किसान संघ ने ज्ञापन सौंपासात दिवस में दोषियों पर कार्यवाही नहीं हुई तो पंचायत स्तर पर होगा उग्र आंदोलन।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायसेन

•

image

Rajesh Yadav

•

Updated: 1 Sep 2022, 9:40 PM IST

फाइलों में घोटालों की जांच, हो कार्रवाई

फाइलों में घोटालों की जांच, हो कार्रवाई


सिलवानी. गुरुवार को राष्टीय किसान मजदूर महासंघ ने तहसील किसानों के साथ धोखाधड़ी एवं दोषियों पर कार्यवाही होने पर तहसीलदार रामजीलाल वर्मा को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान किसानों ने जमकर नारेबाजी की। ज्ञापन देने के पूर्व राष्टीय किसान मजदूर महासंघ की बैठक काठिया मंदिर परिसर में सम्पन्न हुई। जिसमें किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर विचार विमर्श किया गया एवं सात दिवस में प्रशासन ने दोषियों पर कार्यवाही नहीं की तो आगामी दिनों में ग्राम पंचायत स्तर पर प्रधानमंत्री, केन्द्रीय कृषि मंत्री, मुख्यमंत्री, कृषि मंत्री का पुतला दहन के साथ उग्र आंदोलन करने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर महेन्द ्रसिंह, भरत पटेल, हरकिशन पटेल, रामसेवक गौर, मनोज कुमार, सियाराम रघुवंशी सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
ये है मामला
महासंघ ने ज्ञापन में मांग की थी कि वर्ष 2020.21 में कीट व्याधी, ओलावृष्टि और फसलों को हुए नुकसान को लेकर सरकार ने लगभग 18 करोड़ की राशि वितरित की जाना थी। लेकिन सिलवानी कोषालय अधिकारी चन्द्रभान राजपूत, पटवारी शशांक दुबे एवं अन्य पटवारियों ने बड़े पैमाने पर किसानों को मिलने वाली राहत राशि में घोटाला किया है। किसानो के कुछ सूचियों में नाम सही लिखे हैं और कुछ सूचियों में नाम, रकबा एवं ग्राम सही लिखे हैं। लेकिन खाता नम्बर एवं आईएफएससी कोड अन्य लोगों के है जो इस तहसील के निवासी नहीं हैं। वहीं दूसरी ओर कुछ किसानो के फर्जी नाम सूची में जोड़कर बैंक खातों में किसानों को मिलने वाली राहत राशि डालकर करोड़ों रुपए का घोटाला किया गया।
कागजों में दबी जांच
इस मौके पर महासंघ के प्रदेश संगठन मंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि उक्त घोटाले की जांच की मांग की गई। बीते मई माह में बजरंग चौराहे पर राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ ने एक दिवसीय धरना देकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपकर जांच की मांग की थी। महासंघ के संभागीय सहमंत्री कृष्ण कुमार रघुवंशी ने बताया कि गेंहू खरीदी बीकलपुर में लक्ष्मी स्व सहायता समूह एवं स्वास्तिक वेयर हाउस की मिलीभगत से 624 क्विटंल गेंहू अवैध पाई गई थी। इन मामलों की जांच अभी तक फाइलों में बंद है और दोषियों पर कार्रवाई नहीं हो सकी।