7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्वरोजगार सम्मेलन का हुआ आयोजन, युवाओं को मिली कई नवीन जानकारी

स्वरोजगार सम्मेलन का हुआ आयोजन, युवाओं को मिली कई नवीन जानकारी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायसेन

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 26 Jul 2018, 2:05 PM IST

raisen, raisen news, raisen patrika, patrika news, patrika bhopal, bhopal mp, latest hindi news, job, job fair, Self-employment conference, conference, Self-employment, youth,

स्वरोजगार सम्मेलन का हुआ आयोजन, युवाओं को मिली कई नवीन जानकारी

रायसेन@शिवलाल यादव की रिपोर्ट...
गुरूवार को दोपहर जिला व्यापार एवं उद्योग विभाग द्वारा शिक्षित बेरोजगार युवा-युवतियों के लिए जिला स्तरीय स्वरोजगार मेला का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में विभाग के महाप्रबंधक सहित अधिकारियों ने शासन की विभिन्न ऋण योजनाओं की बिन्दुवार जानकारी दी गई। साथ ही कारोबार, लघुउद्योग व्यापार और अन्य छोटे-मोटे कारोबार शुरू करने, रॉ-मटेरियल की खरीदी, परिवहन आदि के बारे में टिप्स दिए गए। इस जिला स्तरीय रोजगार सम्मेलन में जिलेभर से बड़ी संख्या में युवा युवतियों ने शिविर में जानकारी हासिल की। अधिकारियों ने लोगों को ऑनलाइन फॉर्म भरकर जानकारी देने की बात भी कही।

महाप्रबंधक ने शासन द्वारा रोजगार के साधन मुहैया कराए जाने के लिए मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम आदि की जानकारी देते हुए पहले आओ पहले पाओ लोन से लाभांवित होने का आग्रह किया है।उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री स्व रोजगार योजना में 18 से 45 वर्ष के हितग्राही लोन ले सकते हैं। सामान्य वर्ग के हितग्राहियों के लिए परियोजना की पूंजीगत लागत में 15 फीसदी 1 लाख रूपए मार्जिन मनी जमा करने का प्रावधान है।

जिला उद्योग विभाग के प्रबंधक आरके सनोरिया, सहायक प्रबंधक एमएस रघुवंशी ने भी मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना और मुख्यमंत्री कृषक उद्यमी योजना आदि की भी जानकारी दी। इन बैंक लोन के स्वीकृति के दौरान प्रशिक्षण भी लोन हितग्राहियों को दिया जाएगा। गुरूवार को सुबह से ही युवाओं की भीड़ इस जिला स्तरीय स्व रोजगार सम्मेलन में आना शुरू हो गई थी। दोपहर तक भारी तादात में शिक्षित बेराजेगार युवा-युवती शामिल हुए।

युवाओं ने इस दौरान कई रोजगार के बारे में कई नई बातें सीखी। उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन में सरकारी की उन योजनाओं के बारे में भी जाना। जिसके बारे में हम नहीं जानते थे। यह रोजगार सम्मेलन पूरी तरह से हमारे हित में था। हम सम्मेलन में बताई गई बातों पर अमल करने का प्रयास करेंगे।