9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वन अमले ने जलाऊ लकड़ी परिवहन करते जब्त की ट्रेक्टर-ट्राली

कार्रवाई-लकडिय़ों से भरी ट्रेक्टर ट्राली को वन निस्तार डिपो में खड़ा किया

2 min read
Google source verification
raisen, raisen patrika, patrika bhopal, bhopal mp, sources, vehical, Wood mafia,

रायसेन। गुरूवार को सुबह मुखबिर की सूचना मिलने पर एसडीओ अखिलेश कुमार अग्रवाल ने तत्काल वनरेंजर रायसेन एनके चौहान को निर्देश दिए। वनरेंजर चौहान ने वाहनों में सवार होकर वन अमले ने श्रीराम लीला मैदान के नजदीक महादेव मंदिर बाबा भारती के सामने जलाऊ लकडिय़ों से भरी ट्रेक्टर- ट्राली को पकड़ा। ट्रेक्टर चालक को गिरफ्तार कर लकडिय़ों से लदा वह वाहन जब्त कर लकड़ी डिपो में जब्त कर लिया है।

वन अमले की इस धरपकड़ की इस कार्रवाई से लकड़ी माफियाओं में हड़कंप मच गया है। इससे साफ जाहिर हो रहा है कि वनकर्मियों की मिलीभगत से जिला मुख्यालय के आसपास के जंगलों में जलाऊ लकडिय़ों की कटाई व उसकी परिवहन ट्रेक्टर-ट्रालियों से लकड़ी परिवहन बेचने का कारोबार लंबे समय से जमकर फलफूल रहा है।

रायसेन पूर्वी वनरेंजर नरेंद्र कुमार चौहान ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिलने के बाद गुरूवार को सुबह लगभग साढ़े ९ बजे बम्हौरी सूरई के जंगलों से एक ट्रेक्टर ट्राली में जलाऊ लकडिय़ां भरकर लायी जा रही थीं। सूचना मिलते ही वनअमले को चकमा देकर ट्रेक्टर ट्राली चालक तैयब खान पुत्रजहूर खान बम्हौरी से होते हुए कच्चे रास्ते से रामलीला मैदान जा पहुंचा। वहां जीपों व बाइकों पर सवार होकर रेंजर रायसेन व वन अमले ने ने उस आरोपी तैयब खान सहित वन अमले ने जलाऊ लकडिय़ां से भरा ट्रेक्टर ट्राली को जब्त करने पहुंच गए।

ट्रेक्टर ट्राली चालक तैयब खान ने आधी जलाऊ लकडिय़ोंं महादेव मंदि रबाबाब भारती के सामने मैदान में खाली कर दी थीं। ट्रेक्टर चालक तैयब खान निवासी टपरा बम्हौरी को हिरासत में लेकर वन अमले ने पीवार काटकर अवैध लकड़ी परिवहन के तहत केस दर्ज कर लिया है। ट्रेक्टर ट्राली चालक तैयब खान ने बताया कि वह गांव में अपने रिश्तेदार की बेटी की शादी के लिए खाना पकवाने जंगल से जलाऊ लकडिय़ां चोरी से भरकर ला रहा था। तभी वह वन अमले के हत्थे चढ़ गया। इस धरपकड़की कार्रवाई में रेंजर एनके चौहान, डिप्टी रेंजर प्रभात यादव, बीएस दादोरिया, लाल सिंह पूर्वी, रामकरन मालवीय, शिवनारायण राय, प्रीतम सिंह आदि ने अहम योगदान दिया।