2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हिन्दी में मेडीकल की पढ़ाई होने से खुलेंगे नई संभावनाओं के द्वार

कलेक्टर बोले लक्ष्य निर्धारित कर पूरी लगन, मेहनत से करें पढ़ाई।उत्कृष्ट स्कूल एवं कालेज हिन्दी भाषा का महत्व विषय पर संवाद कार्यक्रम हुआ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायसेन

•

image

Rajesh Yadav

•

Updated: 16 Oct 2022, 9:46 PM IST

हिन्दी में मेडीकल की पढ़ाई होने से खुलेंगे नई संभावनाओं के द्वार

हिन्दी में मेडीकल की पढ़ाई होने से खुलेंगे नई संभावनाओं के द्वार


रायसेन. शहर के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में हिन्दी भाषा का महत्व एवं उपादेयता विषय पर संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अतिथि के रुप में कलेक्टर अरविंद दुबे उपस्थित हुए। उन्होंने मां सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन कर शुभांरभ किया। कलेक्टर दुबे ने उपस्थित विद्यार्थियों से कहा कि शिक्षा रुपी दीपक से अज्ञानता का अंधकार दूर होता है। सभी विद्यार्थी अपना लक्ष्य निर्धारित कर पूरी लगन और मेहनत से पढ़ाई करें। किसी भी तरह की कठिनाई या समस्या आने पर अपने शिक्षकों का मार्गदर्शन लें।
कलेक्टर दुबे ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि अब प्रदेश में हिन्दी में भी मेडीकल की पढ़ाई होगी। इससे हिन्दी माध्यम से अध्ययन कर रहे विद्यार्थियों के लिए नई संभावनाओं के द्वार खुलेंगे। उनकी नैसर्गिंक प्रतिभा का प्रकटीकरण होगा। कई विद्यार्थी अंग्रेजी माध्यम होने के कारण मेडीकल की पढ़ाई नहीं कर पाते थे, लेकिन अब हिन्दी में भी मेडीकल की पढ़ाई होने से विद्यार्थियों को सुविधा होगी। कार्यक्रम में प्रभारी जिला पंचायत सीईओ एलके खरे, जिला शिक्षा अधिकारी एमएल राठोरिया सहित शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कालेज के छात्रों को भी दी जानकारी
इसके साथ ही स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में भी कलेक्टर अरविंद दुबे के मुख्य आतिथ्य में हिन्दी भाषा के महत्व पर एक दिवसीय सेमिनार आयोजित हुआ। सेमिनार में हिन्दी भाषा के महत्व और हिन्दी में मेडीकल की पढ़ाई होने से विद्यार्थियों को होने वाली सुविधा के बारे में चर्चा की गई। विद्यार्थियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर कालेज प्राचार्य डॉ. इशरत खान सहित प्रोफेसर्स और विद्यार्थी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 16 अक्टूबर को भोपाल में हिन्दी में मेडिकल की पढा़ई का शुभारंभ करेंगे। इस मौके पर एमबीबीएस प्रथम वर्ष की हिन्दी पुस्तकों का विमोचन भी किया जाएगा। शासन के निर्देशानुसार विधार्थियों को ऐतिहासिक कार्यक्रम की जानकारी देने जिले के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों में हिन्दी में ज्ञान के प्रकाश कार्यक्रम में संगोष्ठी सहित अन्य गतिविधियां आयोजित की गई।