3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

1119 किलोमीटर लंबी 13 सड़कों पर पर्सनल कारों का नहीं लगेगा टोल टैक्स

वाहन चालकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है, जो कार चालक अब तक टोल टैक्स अधिक लगने के कारण परेशान रहते थे, उन्हें बड़ी राहत मिली है.

2 min read
Google source verification
101 किलोमीटर के इस रूट पर नहीं लगेगा टोल टैक्स

101 किलोमीटर के इस रूट पर नहीं लगेगा टोल टैक्स

भोपाल. पर्सनल कारों से आवाजाही करने वाले वाहन चालकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। उन्हें मध्यप्रदेश की करीब 1119 किलोमीटर लंबी सड़कों पर स्थित करीब 13 टोल नाकों पर एक भी रुपया टोल टैक्स के रूप में नहीं देना पड़ेगा, इन टोल प्लाजाओं पर केवल कमर्शियल और अन्य वाहनों से ही टोल टैक्स वसूला जाएगा। सरकार के इस फैसले से लाखों कार चालकों को राहत मिली है।

चार पहिया वाहन मालिकों को घर से बाहर निकलने के बाद पेट्रोल खर्च से अधिक टोल टैक्स के खर्चे की टेंशन रहती थी, क्योंकि कई बार लंबे टूर पर निकल जाने से हजारों रुपए तो महज टोल टैक्स पर ही खर्च हो जाते थे, मध्यप्रदेश सरकार अब धीरे-धीरे टोल टैक्स का टेंशन खत्म कर रही है, इसी कड़ी में अब 13 सड़कों पर लगने वाले टैक्स को निजी चारपहिया वाहनों के लिए छूट दे दी है।

यहां नहीं लगेगा टोल टैक्स

- होशंगाबाद-पिपरिया मार्ग 70 किमी
- होशंगाबाद- टिमरनी मार्ग 72.40 किमी
- हरदा-आशापुर-खण्डवा मार्ग 113.20 किमी
- सिवनी-बालाघाट मार्ग 87 किमी
- रायसेन-गैरतगंज-राहतगढ़ मार्ग 101.50 किमी
- पिपरिया-नरसिंहपुर-शाहपुर मार्ग 161 किमी
- देवास-उज्जैन-बडनग़र-बदनावर मार्ग 98.25 किमी
- रीवा-ब्यौहारी मार्ग 80 किमी
- ब्यौहारी-शहडोल मार्ग 85 किमी
- रतलाम-झाबुआ मार्ग 102 किमी
- गोगापुर-महिदपुर-घोसला मार्ग 45 किमी
- मलेहरा-लौंदी-चांदला-अजयगढ़ मार्ग 60 किमी
- चांदला-सरवई-गौरीहर-मतौंड मार्ग 43.70 किमी

यह भी पढ़ें : पीएम किसान सम्मान निधि लौटाने किसानों को थमा रहे नोटिस, पहले बांट दिए करोड़ों रुपए, अब तहसीलदार कर रहे वसूली

लाखों वाहन चालकों को मिलेगा लाभ
आपको बता दें कि सरकार द्वारा कुछ विभाग ऐसे तय किए गए हैं, जिनके टोल टैक्स नहीं वसूला जाता है, पहले इस श्रेणी में 9 विभाग शामिल थे, लेकिन अब इस केटेगिरी में करीब 25 प्रकार के विभाग शामिल हैं, जिसमें राष्ट्रपति, उपाध्यक्ष ,प्रधानमंत्री, मंत्रियों, एमपी मंत्री, जज-मजिस्ट्रेट, वरिष्ठ अधिकारी, रक्षा पुलिस , आग, युद्ध, रोगी वाहन, सुनवाई, मजिस्ट्रेट सचिव, विभिन्न मंत्रालयों के अधिकारी, विभिन्न विभागों के सचिव, निर्वाचित राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारी, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी आदि से टोल टैक्स नहीं वसूला जाता है, हालांकि निजी वाहनों से भी टोल टैक्स वसूला जाता था, लेकिन सरकार द्वारा कई टोल टैक्स पर अब निजी कारों से आवाजाही करने पर टोल टैक्स में छूट दे दी गई है। इसका फायदा प्रदेश के लाखें वाहन चालकों को मिल रहा है।

Story Loader