29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हिमालय की रेनोक पीक पर अंजना ने फहराया तिरंगा

जिले के ग्राम सेमरी निवासी अंजना यादव पहले भी कर चुकी हैं हिमालय फतह।

2 min read
Google source verification
हिमालय की रेनोक पीक पर अंजना ने फिहराया तिरंगा

हिमालय की रेनोक पीक पर अंजना ने फिहराया तिरंगा

सलामतपुर. रायसेन जिले के सलामतपुर कस्बा से कुछ दूरी पर छोटे से गांव सेमरी की पर्वतारोही अंजना यादव ने एक बार फिर हिमालय की ऊंंचाई को अपने हौसलों से नापा है। इस बार अंजना ने अपनी पर्वतारोहण की यात्रा को जारी रखते हुए हिमालयन रेंज की सिक्किम की 16 हजार 500 फीट ऊंची रेनोक पीक को फतह किया है। हिमालयन पर्वतारोहण संस्थान, दार्जिलिंग में एक माह की ट्रेनिंग का आयोजन किया गया था। इस ट्रेनिंग में देश भर के 66 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें से 45 ने ही सफलता हासिल की। अंजना यादव ने रायसेन और प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए सफलता हासिल की और प्रदेश का गौरव बढ़ाया।
रेनोक पीक फतह के सफर की शुरुआत हिमालयन पर्वतारोहण संस्थान में रॉक क्लाइंबिंग, रैपलिंग, आइस एक्स-क्लाइंबिंग, रेस्क्यू तकनीक, सेल्फ अरेस्ट, ग्रुप अरेस्ट आदि का प्रशिक्षण लेते हुए की। प्रारंभ में टाइगर हिल की 22 किमी की चढ़ाई की। टाईगर हिल की चढ़ाई के बाद युकसम पीक की तरफ बढ़े, युकसम पीक, कंचनजंगा के प्रवेश स्थल से बखीम ट्रेक के दौरान 18 किलो के वजन के साथ 7 घण्टे का लगातार सफर तय करने के बाद 9000 फीट की ऊंचाई पर पहुंची। यहां से 13 हजार 218 फीट की ऊंचाई वाली डीजोंगरी हिमालयन रेंज की बर्फबारी में लगातार 8 घंटे के कठिन ट्रेक के बाद चोअरी-खांग 14 हजार 600 फीट पर पहुंचे। इसके बाद रहतोंग ग्लेशियर की भारी बर्फबारी में विपरीत परिस्थितियों में चढ़ाई जारी रखते हुए रेनोक पीक फतह की। जहां पहुंचकर तिरंगा फहराया।
उल्लेखनीय है कि अंजना यादव रायसेन जिले के छोटे से गांव सेमरी की बेटी है। जिन्होंने इसके पूर्व हिमाचल प्रदेश के युनाम पीक 20 हजार फीट पर 15 अगस्त को तिरंगा फहरा कर पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया था। साथ ही फ्रेंडशिप पीक, पतालसु पीक आदि भी फतह कर चुकी हैं। अंजना ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने पिता आजाद सिंह यादव और अपने परिवार को दिया है।
----------

Story Loader