4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक माह में दूसरी बार हजारों फीट की ऊंचाई पर अंजना ने फहराया तिरंगा

सेमरी गांव की बेटी ने 15 अगस्त को 20 हजार फीट ऊंची पीक पर फहराया था तिरंगा।

2 min read
Google source verification
एक माह में दूसरी बार हजारों फीट की ऊंचाई पर अंजना ने फहराया तिरंगा

एक माह में दूसरी बार हजारों फीट की ऊंचाई पर अंजना ने फहराया तिरंगा

सलामतपुर. ग्राम सेमरी निवासी अंजना यादव ने एक माह दूसरी बार उत्तरभारत की बर्फीली और हजारों फीट ऊंची पहाड़ी पर झंडा फहराकर जिले का नाम रोशन किया है। अंजना ने इस बार हिमाचवल प्रदेश 13944 फीट ऊंची पतालसू पीक पर चढ़ाई कर तिरंगा फहराया। 15 अगस्त को अंजना ने 20 हजार फीट ऊंची यूनम पीक पर चढ़ाई कर झंडा फहराया था।
रविवार को अपने घर पहुंची अंजना यादव ने बताया कि हिंदुस्तान एडवेंचर फाउंडेशन के नेशनल प्रेसीडेन्ट विपिन सैनी और नूर अली के द्वारा मनाली के पतालसू पीक पर तिरंगा फहराने के लिए 3 लोगों का चयन मध्य प्रदेश से किया गया था। जिसमे से रायसेन जिले के सेमरी गांव की अंजना यादव पिता आजाद सिंह यादव, विवेक कुमार ढाली पिता श्याम ढाली भोपाल एवं अमित विश्वकर्मा पिता मन्नूलाल विश्वकर्मा कटनी शामिल थे। 11 सितंबर पहाड़ी पर चढ़ाई शुरू की और 13 सितंबर को फतह कर पीक पर तिरंगा फहराया। इस अभियान में उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, वेस्ट बंगाल और मध्यप्रदेश के 19 प्रतिभागियों ने भाग लिया था। जिसमें मध्य प्रदेश से तीन सदस्य थे। अंजना यादव ने कहा कि चढ़ाई करते समय कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, बहुत ही बर्फ थी, ठंडी हवा चल रही थी। खराब मौसम बारिश के कारण हम लोग बहुत बार गिर रहे थे, फिसल रहे थे पर हमारा हौसला कम नहीं हुआ और सफलता पूर्व पतालसू पीक को फतह किया।
बता दें कि अंजना यादव रायसेन के छोटे से गांव से निकलकर अपना अपने परिवार का और यादव समाज का नाम रोशन किया है, उन्होंने अपने साहसिक पर्वतारोहण की सफलता का श्रेय अपने पिता आजाद सिंह यादव मां सुधा यादव और अपने परिवार वालों को दिया है।
हिंदुस्तान एडवेंचर फाउंडेशन द्वारा विपिन सैनी और नूर अली के साथ टीम, पतालसू पीक के लिए रवाना हुई थी। तीनो को नगर पालिका निगम भोपाल की तरफ से एडीसी एमपी सिंह ने बैनर देकर विदा किया था।
--------

Story Loader