
तीन किराएदारों के ताले तोड़कर लाखों ले उड़े चोर
रायसेन. शहर में चोर की बारदातों में कमी नहीं आ रही है। पुलिस को चुनौती देते चोर लगातार घरों में सेंध लगा रहे हैं। सोमवार-मंगलवार की रात शहर की दो कॉलोनियों के चार घरों में चोरों ने ताले तोड़े और लाखों के माल पर हाथ साफ किए। श्रीजी कॉलोनी में एक मकान में रहने वाले तीन किराएदारों के घरों के ताले तोड़कर चोर लाखों रुपए का माल ले उड़े। वहीं अशोक नगर में भी एक सूने घर के ताले तोड़कर लगभग एक लाख के माल पर हाथ साफ किया। जानकारी मिलने पर मंगलवार सुबह पुलिस अधिकारी सक्रिय हुए, एसडीओपी अदिति भावसार एफएसएल टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और जांच पड़ताल की।
जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 9 स्थित श्रीजी कॉलोनी में डॉ. राजेश लोधी के मकान में तीन किराएदार रहते हैंए, जिनमें संजय यादव, सुभाष पारासर और नर्स पुष्पा उईके हैं। यह तीनों सोमवार-मंगलवार की रात अपने घरों में नहीं थे। हालंाकि मकान मलिक डॉ. राजेश लोधी एक हिस्से में मौजूद थे। चोरों ने किराएदारों के मकानों को अपना निशाना बनाया। चोर मकान के मैन गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे और तीनों किराएदारों के घरों के ताले तोड़कर अंदर घुसे। जहां से सोने, चांदी के जेवरातों सहित नगद रुपए ले उड़े। तीनों किराएदारों के यहां से चोर करीब साढ़े तीन लाख रुपए की चोरी कर ले गए। पुष्पा उइके जिला अस्पताल में नर्स हैं, नके घर से चोर चांदी की पायल, सोना और करीब 7 हजार रुपए नगद ले गए। इसके अलावा संजय यादव के घर से बच्चे की पायल, अंगूठी, मंगलसूत्र, पेंडल सहित नगद रुपए ले गए। इसके अलावा सुभाष पारासर के घर से नगदी सहित सोने चादी के आभूषण ले गए।
मकान मलिक डॉ. राजेश लोधी ने बताया कि मेरे घर में तीन किरायेदार रहते हैंए चोरों ने इनके घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।?उन्होंने बताया कि देर रात करीब 2 बजे के आसपास मुझे लगा कि घर में घुसा है, मैने सोचा कि शायद बिल्ली होगी, तो मैने अपनी किचन में जाकर देखा तो कोई नहीं था। फिर पीछे जाकर देखा तो तीनों किराएदारों के घरों के ताले टूटे हुए थे। इसकी सूचना पुलिस और किराएदारों को दी।
चोरों ने अशोक नगर में राजकुमार चौहान के सूने मकान को भी निशाना बनाया। जहां ताला तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने 50 हजार रुपए नगद सहित एक सोने की अंगूठी, 500 ग्राम की पायजेब, मंगलसूत्र, पेंडल आदि चोरी किए।
---------
Published on:
07 Dec 2021 09:38 pm
बड़ी खबरें
View Allरायसेन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
