17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तीन लाख का मिस ब्रांडेड खाद्य तेल बरामद, दूकान सील

मिलावटखोरी रोकने खाद्य, राजस्व एवं पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई।

less than 1 minute read
Google source verification
तीन लाख का मिस ब्रांडेड खाद्य तेल बरामद, दूकान सील

तीन लाख का मिस ब्रांडेड खाद्य तेल बरामद, दूकान सील

सिलवानी. गुरुवार की शाम जिले के कस्बा सिलवानी में एसडीएम के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के दल ने संयुक्त कार्रवाई की। जिसमें लगभग तीन लाख रुपए कीमत का तीन हजार लीटर खाद्य तेल जब्त किया गया। जो आकृति ब्रांड के मिस ब्रांड के रूप में तैयार किया गया था।
सिलवानी एसडीएम संघमित्रा ने बताया कि गांधी चौक स्थित उक्त दुकान पर निरीक्षण के दौरान आकृति ब्रांड के खाद्य तेल के मिसब्रांड पाए जाने पर जब्त किया गया है। निरीक्षण में पाया गया कि पैकेजिंग में मानकों का पालन नहीं किया गया और न ही पैकेजिंग के पूर्व तेल की टेस्टिंग करवाई गई। अन्य ब्रांड ऋुति, संयम के तेल की सैंपलिंग की गई। फैक्टरी में साफ सफाई भी नहीं पाई गई। दुकान को सील किया गया है। मौके पर राजस्व विभाग, खाद्य विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम उपस्थिति रही। उल्लेखनीय है कि उक्त दुकान पर लंबे समय से विभिन्न ब्रांड के खाद्य तेल को पैक कर बेचा जा रहा था।

-----------------