7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ट्राला ने बाइक सवारों को रौंदा तीन की मौत

बम्हौरी-देवनगर रोड की घटना।

less than 1 minute read
Google source verification
ट्राला ने बाइक सवारों को रौंदा तीन की मौत

ट्राला ने बाइक सवारों को रौंदा तीन की मौत

सिलवानी. सोमवार की शाम लगभग सात बजे बम्हौरी से देवनगर रोड पर ग्राम छीतापार के पास पड़रिया मोड़ पर रोड रोलर लेकर जा रहे ट्राला ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंद दिया, जिससे तीनो की मौके पर ही मौत हो गई। एसडीओपी पीएन गोयल ने बताया कि गाडरवारा तहसील के ग्राम महुआखेड़ा निवासी तीन युवक शुभम, वीरेन्द्र व राहुल राजपूत बाइक से किसी काम से देवनगर की ओर जा रहे थे। तभी सामने से आ रहे भारी ट्राला से उनकी बाइक टकरा गई, तीनो युवक ट्राला की चपेट में आ गए। मृतकों की उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पीएम के लिए अस्पताल भेजा तथा मृतकों के परिजनो की हादसे की सूचना दी। उल्लेखनीय है कि जिले में सड़क हादसों में बढ़ोतरी हो रही है। रविवार को बरेली में एक बालक को कार ने रौंद दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। चार दिन पहले रायसेन के एक ही परिवार के तीन लोगों की कार हादसे में मौत हुई थी।