रायसेन

मिनी ट्रक से टकराया बाइक चालक, गंभीर

घटना के दौरान राहगीरों ने मौके पर पहुंचकर 108 डायल कर पुलिस को सूचना दी

2 min read
मिनी ट्रक से टकराया बाइक चालक, गंभीर

भौडिय़ा. नेशनल हाईवे 45 पर तेज रफ्तार वाहन दौडऩे से आए दिन हो हादसे हो रहे हैं। बुधवार रात करीब नौ बजे भौडिय़ा और खरगोन के बीच एक हादसा हुआ, जिसमें बाइक चालक मान सिंह मेहरा को गंभीर चोट आई। पंचर खड़ा मिनी 407 ट्रक क्रमांक डीएल 1 एलपी-2396 में खरगोन की ओर से आ रहे तेज रफ्तार मोटर साइकिल क्रमांक एमपी 38 एमएम-0339 पीछे टकरा गया, जिसमें मोटर साइकिल चालक के गंभीर चोट आई है। घटना के दौरान राहगीरों ने मौके पर पहुंचकर 108 डायल कर पुलिस को सूचना दी।
गौरतलब है कि घटना स्थल पर करीब आधा घंटे बाद एंबुलेंस पहुंची तब उसे बरेली अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे भोपाल रैफर कर दिया। घटना के बाद मिनी ट्रक ड्रायवर के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर लिया है, लेकिन ड्रायवर मौके से फरार हो गया।

बारिश में सफाई के लिए खोला नाला, आए दिन गिर रहे मवेशी
रायसेन. नगर पालिका की कार्यशैली हमेशा ही चर्चाओं में रही है, पहले कोई सीएमओ नहीं होने के कारण कर्मचारियों की मनमानी से लोग परेशान थे, तो अब सीएमओ आने के बाद भी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। शहर के नालों की सफाई का जो काम एक माह पहले हो जाना था, वो अब बारिश शुरू होने के बाद किया जा रहा है, जिससे आम लोगों सहित व्यापारियों को खासी परेशानी हो रही है। वैवाहिक सीजन में दुकानों के सामने नाले खोलकर दिनभर मलवा निकाला जा रहा है, जिससे दुकानदारों को परेशानी के साथ ग्राहकी का नुकसान हो रहा है।

लापरवाही की हद भी यह कि मुख्य बाजार गंजबाजार का नाला गुरुवार को सुबह से शाम तक खोलकर मलबा निकाला गया। जो दुकानों के सामने ही छोड़ दिया, शाम को बारिश होते ही गंदगी सड़क पर बहने लगी। व्यापारियों का कहना है कि मुख्य बाजार का नाला रात में साफ करना चाहिए, जब दुकानें बंद रहती हैं, लेकिन नगर पालिका के जिम्मेदार जानबूझकर व्यापारियों को परेशान कर रहे हैं। हर साल नाले की सफाई बारिश से एक माह पहले हो जाती थी, लेकिन इस साल बारिश शुरू होने के बाद सफाई की जा रही है, जिससे लोगों को खासी परेशानी हो रही है।

Published on:
23 Jun 2022 11:57 pm
Also Read
View All

अगली खबर