16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खबर का असर शुभम उपाध्याय बने नपा के ब्रांड एम्बेसडर

स्वच्छता सर्वेक्षण २०२२ में नपा के अभियान का करेंगे सहयोग।वन स्टॉप सेंटर की महिला अधिकारी द्वारा अभियान में रुचि नहीं का मामला पत्रिका ने उठाया था।इसके बाद दूसरे ब्रांड एम्बेसडर की नियुक्ति की गई।

less than 1 minute read
Google source verification
खबर का असर शुभम उपाध्याय बने नपा के ब्रांड एम्बेसडर

खबर का असर शुभम उपाध्याय बने नपा के ब्रांड एम्बेसडर


रायसेन. शहर को स्वच्छता में नंबर वन पर रखने के लिए चलाए जा रहे स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के अभियान में सहयोग के लिए नगर पालिका ने महिला एवं बाल विकास विभाग के वन स्टॉप सेंटर की अधिकारी सीमा पटेल को ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया था। लेकिन उनके द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान में सक्रियता नहीं दिखाई जा रही। वर्ष २०२१ नवंबर माह में दुकानों पर डस्टबिन रखवाने के बाद उन्होंने अभियान में रुचि नहीं दिखाई। वहीं शहर में जगह-जगह कचरा, गंदगी के ढेर लगे नजर आ रहे और स्वच्छता अभियान बेअसर साबित होने लगा। इसको लेकर पत्रिका द्वारा द्वारा छह मार्च को अभियान से गायब स्वच्छता के ब्रांड एम्बेसडर शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद नगर पालिका परिषद द्वारा समाजसेवा के क्षेत्र में भूमिका निभा रहे युवा शुभम उपाध्याय को स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 का ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया गया।
समाज सेवी शुभम उपाध्याय के द्वारा लगातार विद्यार्थियों एवं आमजन के हितों के लिए कार्य किया जाता है। वहीं अब इनके द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण में रायसेन शहर को प्रदेश भर में नंबर वन पर लाने के लिए रहवासियों को जागरुक किया जाएगा। इस नियुक्ति पर उनके मित्रों एवं शुभचिंतको ने बधाई दी है।
इनका कहना
नपा के स्वच्छता अभियान में सहयोग के लिए पहले वन स्टॉप सेंटर की अधिकारी सीमा पटेल को ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया गया था। अब दूसरी नियुक्ति शुभम उपाध्याय की हुई है। इन्हें समाजसेवा के क्षेत्र में कार्य करने पर अवसर दिया गया है। नपा क्षेत्र में एक से अधिक ब्रांड एम्बेसडर की नियुक्ति भी की जा सकती है।
रश्मि सिंह, नोडल अधिकारी
स्वच्छता अभियान नगर पालिका परिषद रायसेन।