2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ताला तोड़कर चोरों ने लाखों का सामान उड़ाया

चोरी की वारदात-पुलिस अधिकारी,जवानों ने मौके का मुआयना कर सीसीटीवी कैमरे के फुटैज खंगाले....
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायसेन

•

image

Shibu lal yadav

•

Updated: 30 Nov 2018, 4:49 PM IST

news

ताला तोड़कर चोरों ने लाखों का सामान उड़ाया

रायसेन। जिला मुख्यालय पर दुकानों पर चोरी की वारदातों का सिलसिला एक बार फिर से शुरू हो गया है। जिससे शहर के व्यापारियों की रात की नींद एकबार फिर से ***** होने लगी है। थाना कोतवाली क्षेत्र में बीती रात शहर के व्यस्तम क्षेत्र महामाया चौक के सामने पलॉश मार्केट सांची रोड की एक किराना,पान सुपारी स्टोर की शटर में शातिर चोरों ने जैक लगाकर दुकान के अंदर घूसे। चोरों ने जिस जगह पर चोरी की इस वारदात को अंजाम दिया वहां से महज 25 कदम की दूरी पर एसडीओपी कार्यालय और यातायात पुलिस थाना का भवन है।

दुकान खोलने पहुंचे तो टूटा मिला ताला...
चोरों ने लगभग चार लाख रूपए कीमत की महंगी सिगरेटों के कार्टूनों को समेट कर फरार हो गए। चोरों ने चेारी की वारदात को अंजाम व्यस्तम क्षेत्र में दिया। जब शुक्रवार को सुबह दुकानदार शिवजीत राठौर ,राजेश राठौर दुकान खोलने पहुंचे तो दुकान के सेंट्रल लॉक व शटर के ताले टूटे देखे तो उनके होश उड़ गए।

चोरी की वारदात की सूचना उन्होंने तत्काल कोतवाली पुलिस को दी ।सूचना मिलते ही एसडीओपी रायसेन मुकेश चौबे ने पुलिस अधिकारी पुलिस जवानों सहित मौके पर पहुंच कर बारीकी से जायजा लिया। वहीं किराना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज सबूतों को खंगालते नजर आए।

कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात शहर के पलाश मार्केट सांची रोड महामाया चौक के सामने राजेश किराना पान सुपारी सेंटर की दुकान में पिछले हिस्से से चोरों ने प्रवेश किया। चोरों ने किराना दुकान में सबसे पहले जैक लगाकर शटर को ऊंचा किया। इसके बाद चोरों ने सरिया की मदद से सेंट्रल लॉक और बगल के दोनों ताले चटखा दिए। चोरों ने दुकान की अलमारी के ऊपरी भाग में जमे हुए महंगी सिगरेटों के कार्टूनों को एक थैले में भरकर चंपत हो गए।

किराना व्यापारी शिवजीत राठौर, राजेश राठौर ने बताया कि चोरों ने उनकी किराना ,पान सुपारी दुकान में से लगभग चार लाख रूपए कीमत के महंगे कार्टून चुनाए हैं। इसके अलावा किराना सामग्री काजू किशमिश बादाम आदि ड्रायफूट भी चुराकर ले गए हैं।

चोरी की सूचना मिलने पर एसडीओपी मुकेश चौबे ने पुलिस अधिकारियों सहित पुलिस आरक्षक हेडकांस्टेबिलों को लेकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौका-ए- वारदात का बारीकी से मुआयना भी किया। पुलिस अफसरों ने बताया कि चोर गिरोह संभवतश दुकान के पिछले हिस्से से आए थे। क्योंकि सामने वाले शटर में ताले डले हुए थे।


एसडीओपी चौबे ने बताया कि चोर चाहे वह कितने भी शातिर हों उनका जल्द ही सुराग लगाकर जेल की सलाखों के पीछे कैद कर दिया जाएगा। कोतवाली पुलिस ने किराना व्यापारी शिवजीत राठौर, राजेश राठौर की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ भादंवि की धारा 457,380 के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम ने चोरों की तलाश भी शुरू कर दी है।