
Accident
जानकारी के अनुसार घटना गुरुवार रात करीब 8 बजे की है जब सेमली गांव के रहने वाले कृष्णा गुप्ता और प्रभु लाल राठौर अपने साथी राकेश मेवाड़े के साथ ही की पूरी गांव की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान सामने से जब तेज रफ्तार से स्विफ्ट कार खिलचीपुर की तरफ आ रही थी। इसी समय राजस्थान बॉर्डर पर ही स्थित चेक पोस्ट पर वह मारुति वैन से टकरा गई। इस दौरान स्विफ्ट गाड़ी का जो लोग थे, वह शराब के नशे में थे। जिनमें अरुण और नितिन के नाम सामने आ रहे हैं। दोनों ही खिलचीपुर के रहने वाले हैं। इसके अलावा एक अन्य साथी भी इस गाड़ी में था जो घटना के बाद मौके से फ रार हो गया था। हालांकि पुलिस उसकी छानबीन कर रही है। इस घटना में कृष्णा गुप्ता और प्रभु लाल राठौर की जान चली गई।
कृष्णा के माता पिता तीर्थ पर गए
मकर सक्रांति के अवसर पर कृष्णा के माता पिता तीर्थ यात्रा पर उड़ीसा जगन्नाथ पुरी दर्शन करने के लिए गए हैं, इसी बीच यह हादसा हो गया। हालांकि परिजनों ने उन्हें तुरंत लौटने की जानकारी दी है।
इसी सप्ताह दूसरा हादसा
भोजपुर के पास हुआ यह दूसरा बड़ा हादसा है, जो इसी सप्ताह हुआ है। इससे पहले एक कार अनियंत्रित होकर सीधी 40 फ ीट नीचे खाई में गिर गई थी। इसमें सवार 2 लोगों की जान जाने के साथ ही एक व्यक्ति घायल हुआ था। अभी इस हादसे को लोग भूले ही नहीं थे, कि एक और बड़ी घटना इसी क्षेत्र में हो गई।
वर्जन। दोनों का आमने सामने टक्कर होने के बाद मारुति वैन में सवार 2 लोगों की जान चली गई। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी पूरे मामले की जांच की जा रही है।
अवदेश सिंह तोमर टीआई भोजपुर
Published on:
15 Jan 2022 06:57 pm
बड़ी खबरें
View Allराजगढ़
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
