scriptLok Sabha election 2024- दिग्विजय सिंह भी लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, राजगढ़ सीट से मैदान में उतरने का किया ऐलान | Digvijay singh will contest Lok Sabha elections from Rajgarh | Patrika News
राजगढ़

Lok Sabha election 2024- दिग्विजय सिंह भी लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, राजगढ़ सीट से मैदान में उतरने का किया ऐलान

Digvijay singh will contest Lok Sabha elections from Rajgarh- खुद दिग्विजयसिंह ने लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस की लिस्ट आने के पहले ही दिग्विजयसिंह ने राजगढ़ में यह ऐलान किया।

राजगढ़Mar 22, 2024 / 05:18 pm

deepak deewan

digvijayrajgarh.png

दिग्विजयसिंह ने राजगढ़ में यह ऐलान किया

Digvijay singh will contest Lok Sabha elections from Rajgarh – मध्यप्रदेश में कांग्रेस उम्मीदवारों की नई सूची का जबर्दस्त इंतजार किया जा रहा है। कांग्रेस की लिस्ट आज यानि शुक्रवार शाम तक जारी हो सकती है। सूत्रों के अनुसार 12 से 15 प्रत्याशियों के नाम तय कर लिए गए हैं। कांग्रेस के दिग्गज नेताओं को भी लोकसभा के लिए चुनाव मैदान में उतारा जा रहा है। इनमें पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव और कांतिलाल भूरिया का नाम भी शामिल है।
गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया के सामने दिग्विजयसिंह Digvijay singh या अरुण यादव को उतारे जाने की खबर है। इस बीच खुद दिग्विजयसिंह ने लोकसभा चुनाव Lok Sabha election 2024 लड़ने का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस की लिस्ट आने के पहले ही दिग्विजयसिंह ने राजगढ़ Rajgarh में यह ऐलान किया।
हालांकि दिग्विजय सिंह लोकसभा के लिए गुना से सिंधिया के खिलाफ चुनाव मैदान में नहीं उतरेंगे। उन्होंने राजगढ़ से चुनाव लड़ने की बात कही है। शुक्रवार को उन्होंने राजगढ़ में ही यहां से चुनाव लड़ने की घोषणा की। दिग्विजय सिंह ने कहा कि अभी लिस्ट तो जारी नहीं हुई है लेकिन पार्टी ने मुझे राजगढ़ से चुनाव मैदान में उतरने का आदेश दिया है। वे पहले भी कह चुके हैं कि पार्टी देशभर में जहां से भी चुनाव लड़ाएगी, तो वहां से लड़ेंगे।
दो बार राजगढ़ से सांसद रहे
दिग्विजय सिंह राजगढ़ लोकसभा सीट से 1984 से 1994 तक दो बार सांसद रह चुके हैं। वे 33 साल बाद फिर राजगढ़ लौट रहे हैं। अभी राजगढ़ जिले की 8 विधानसभा सीटों में से 6 पर भाजपा का कब्जा है।
कांग्रेस की प्रस्तावित सूची में खजुराहो का नाम नहीं— कांग्रेस की प्रस्तावित सूची में खजुराहो का नाम नहीं होगा। खजुराहो संसदीय सीट कांग्रेस ने समझौते के तहत समाजवादी पार्टी को दे दी है। यहां से बीजेपी से एक बार फिर वीडी शर्मा (vd sharma) मैदान में है। वीडी शर्मा को टक्कर देने के लिए अखिलेश यादव की पार्टी से कोई मजबूत उम्मीदवार तलाशा जा रहा है।
तय हो गए ये नाम
– भोपाल से अरुण श्रीवास्तव
– नर्मदापुरम से संजय शर्मा
– बालाघाट से हिना कांवरे
– राजगढ़ से दिग्विजय सिंह
– गुना से अरुण यादव
– झाबुआ से कांतिलाल भूरिया
– मंदसौर से दिलीप गुर्जर या भानूप्रताप
– उज्जैन से महेश परमार
– इंदौर से अक्षयकांति बम
– सागर से गुड्डू राजा बुंदेला
– रीवा से नीलम अभय मिश्रा

Home / Rajgarh / Lok Sabha election 2024- दिग्विजय सिंह भी लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, राजगढ़ सीट से मैदान में उतरने का किया ऐलान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो