28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विहिप, बजरंग दल ने घेरा थाना, पुलिस को कोसा

विहिप, बजरंग दल ने घेरा थाना, पुलिस को कोसा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजगढ़

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 18 Jun 2018, 5:47 PM IST

rajgarh, rajgarh news, rajgarh patrika, patrika news, patrika bhopal, bhopal mp, police, rajgarh police, mp police, bajrang dal, protest, love jihad, love, management,

विहिप, बजरंग दल ने घेरा थाना, पुलिस को कोसा

ब्यावरा@राजेश विश्वकर्मा की रिपोर्ट...

पुलिस व्यवस्था के लिए खिलाफ सोमवार सुबह विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने विरोध-प्रदर्शन किया। पीपल चौराहे पर पहले धरना, प्रदर्शन किया गया, जिसमें पदाधिकारियों ने संबोधित किया और जमकर कोसा।
विहिप के प्रांत संयोजक देवीसिंह सौंधिया ने आरोप लगाया कि पुलिस पूरी तरह से निष्क्रिय हो चुकी है। जिलेभर में लव जेहाद जैसी घटनाएं भी बढऩे लगी हैं, जिन पर पुलिस अंकुश नहीं लगा पा रही है। आए दिन लव जेहाद जैसी घटनाओं की बढ़ती संख्या ने हमें यह कदम उठाने को मजबूर कर दिया है।

जानकारी के अनुसार असामाजिक तत्वों द्वारा ब्यावरा में एक दिन पहले ही उत्पात मचाया गया, जबरन शहर सहित जिले की शांति भंग करने की कोशिश की जा रही है। जिसे लेकर पुलिस बिल्कुल गंभीर नहीं है। यदि पुलिस समय रहते ऐसी घटनाओं पर अंकुश नहीं लगाती तो विहिप बजरंग दल द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा। कुछ लोग योजनाबद्ध तरीके से जिले की शांति व्यवस्था को भंग करने में लगे हैं। वे बस यही योजना बनाते रहते है कि किस तरह जिले की शांति को भंग किया जाए। युवतियों से सरेआम छेड़छाड़ की जाती है, उन्हें राह चलते रोका जाता है। सीटी बजाई जाती है, ताड़ा जाता है। बावजूद इसके पुलिस कुछ नहीं कर पा रही। इस दौरान बड़ी संख्या में विहिप बजरंग दल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रैली निकालकर थाने पहुंचे, सौंपा ज्ञापन
पीपल चौराहे पर धरना-प्रदर्शन करने के बाद कार्यकर्ता और पदाधिकारी रैली निकालते हुए थाने पहुंचे। रास्तेभर उन्होंने जमकर नारेबाजी की और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। थाने पहुंचकर उन्होंने मुख्यमंत्री, गृहमंत्री, डीजीपी, कलेक्टर सहित अन्य के नाम एसडीएम अंजली शाह को ज्ञापन सौंपा। इसमें ऐसी घटनाएं रोकने और संबंधितों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। इस दौरान विहिप के डॉ. अशोक अग्रवाल, जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता, जिला मंत्री मुकेश सेन, राजू यादव, दुलीचंद्र दांगी, नीरज शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यर्ता मौजूद रहे।