27 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दबंगों के अतिक्रमण से गांव में निकलने तक का रास्ता नहीं

न्यायालय ने गांव और शहर की सार्वजनिक भूमि, शासकीय भवनों के परिसर को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए शासन को निर्देश दिए थे।
less than 1 minute read
Google source verification

•

image

Ram kailash napit

•

Jan 10, 2017


राजगढ़
. न्यायालय ने गांव और शहर की सार्वजनिक भूमि, शासकीय भवनों के परिसर को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए शासन को निर्देश दिए थे।

इस आदेश के बाद शासन ने प्रदेश भर में अतिक्रमण मुहिम चलाने के आदेश जारी किए है, लेकिन स्थानीय अधिकारियों की लापरवाही और दबंग अतिक्रमणकारियों की मनमानी के चलते सार्वजनिक भूमि तो दूर मुख्य रास्तों से भी अतिक्रमण नहीं हट पा रहा। ऐसा ही मामला खिलचीपुर की ग्राम पंचायत पपड़ेल के गांव बामनियाखेड़ी गांव के है जहां के मुख्य रास्ते पर ही कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है। पपडेल- गोवर्धनपुरा मार्ग का रास्ता बामनिखेड़ी गांव से निकल रहा है। गांव के इस मुख्य रास्ते पर जमा अतिक्रमण के कारण न तो गांव के ट्रैक्टर ट्राली निकल पा रहे है न ही लोगों के निकलने के लिए सड़क पर पर्याप्त जगह बची है। ऐसे में मंगलवार को गांव के कई लोगों ने राजगढ़ पहुंच कलेक्टर से इस मामले की शिकायत करते हुए गांव के रास्ते को अतिक्रमण हटाने की मांग की।

ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में भी पंचायत से लेकर तहसील कार्यालय तक इस मामले की शिकायत की गई है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। शिकायत करने वालों में गांव के राजेन्द्र सिंह खींची, भंवर सिंह खींची, नरेन्द्र सिंह खींची, जसवंत सिंह खींची, राहुल लववंशी, कालूराम लववंशी, रामचंद्र लववंशी, राजू मेवाड़े सहित अन्य ग्रामीण
मौजूद थे।