कांग्रेसियों ने नगरीय प्रशासन मंत्री को बताई समस्या
राजनांदगांव / खैरागढ़. नगर के निजी कार्यक्रम में आए नगरी प्रशासन मंत्री शिव डहरिया को स्थानीय विश्राम गृह में कांग्रेसियों द्वारा जोरदार स्वागत किया। वहीं नगर में बट रहे गरीबों को विभिन्न वार्ड में पट्टा बांटने से वंचित करने पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अब्दुल रज्जाक खान एवं कांग्रेस पार्षद दल के नेता मनराखन देवांगन की अगुवाई में विस्तृत चर्चा की गई। जिसमें वर्तमान में नगर के मात्र आठ वार्डो के हितग्राही को लाभ प्राप्त हो रहा था, शेष बारह वार्डो के गरीब पट्टा से वंचित हो रहे थे। जिस पर नगर के समस्त वार्डो के गरीब जो वर्षों से मकान बना के रह रहे थे उनको पट्टा प्रदान करने की प्रमुखता से मांग रखी। जिस पर नगरी प्रशासन मंत्री ने तत्काल अनुविभागीय अधिकारी एवं सीएमओ को प्रस्ताव पारित कर नगर के बीस वार्ड में पट्टा वितरण के लिए निर्देश दिए। जिस पर शहर कांग्रेस ने आभार किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक गिरवर जंघेल, नपाध्यक्ष मीरा चोपड़ा, गुलाब चोपड़ा, सुबोध कांत पांडेय, दिलीप लहरे, सोनु ढीमर, सुमन पटेल, समीर कुरैशी, पलाश सिंह, सुरेंद्र सिंह सोलंकी, पुरन सारथी, भरत चंद्राकर, किरण झा, शत्रुघन धृतलहरे, मोहित भोंडेकर, आशीष जैन सहित कांग्रेसी मौजूद थे।
पालिकाध्यक्ष ने मंत्री के सामने रखी कई मांगे, मिला आश्वासन
नपाध्यक्ष मीरा चोपड़ा की अगुवाई में कांग्रेसियों ने बाजार अतरिया पहुंच मंत्री डॉ. शिव डहरिया का स्वागत किया। इस दौरान मंत्री डहरिया से शहर की प्रमुख मांगों को सामने रखते तालाब सौंदर्यीकरण, नया मंगल भवन, अमलीपारा में नया मुक्तिधाम, पालिका बाजार और हाई टेक बस स्टैंड के अटके मामलों पर तत्काल स्वीकृति प्रदान करने की मांग की। चोपड़ा ने इस दौरान दिलीप सिंह मंगल भवन के बाउंड्री वाल निर्माण की स्वीकृति देने की मांग की जिस पर नगरीय प्रशासन मंत्री डहरिया ने इसे आवश्यक बताते नगरपालिका अधिकारियों को इसका प्राक्कलन तैयार कर तुरंत भेजने के निर्देश दिए।