
पहली बार माता से मिलने CG आ रहे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, आज डोंगरगढ़ में चखेंगे गुजराती भोजन का स्वाद
राजनांदगांव. छत्तीसगढ़ सरकार की विकास यात्रा का दूसरा चरण आज 5 सितम्बर को धर्मनगरी डोंगरगढ़ में मां बम्लेश्वरी की पूजा अर्चना के साथ शुरू होगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद अमित शाह मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की इस यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे।
इस साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव के पूर्व अपने करीब साढ़े १४ साल पुरानी सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच पूरे तामझाम के साथ प्रस्तुत करने और लोगों को सौगातों का पिटारा देने सरकार ने इस बार भी विकास यात्रा शुरू की है।
विकास यात्रा का पहला चरण 12 मई से शुरू होकर 14 जून को सम्पन्न हुआ था। केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने 12 मई को दंतेवाड़ा में दंतेश्वरी माता के मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ इस यात्रा का शुभारंभ किया था। विकास यात्रा के दूसरे चरण की शुरूआत बुधवार को डोंगरगढ़ से होगी।
828 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, राज्यसभा सांसद अमित शाह के साथ 5 सितंबर को मां बम्लेश्वरी की पावन नगरी डोंगरगढ़ में अटल विकास यात्रा का आगाज करेंगे। इस दौरान वे लगभग 828 करेाड़ रूपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, राज्य सभा सांसद अमित शाह के साथ दोपहर 3 बजे डोंगरगढ़ से तखतपुर जिला बिलासपुर के लिए रवाना होंगे।
बिलासपुर में होगा कार्यक्रम
डोंगरगढ़ में कुल दो घंटे 50 मिनट भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह रहेंगे। इस दौरान मंदिर में पूजा अर्चना के वे मंच पर पहुंचेंगे। मंच में ३ मिनट का स्वागत भाषण डोंगरगढ़ की विधायक सरोजनी बंजारे देंगी। इसके बाद सांसद अभिषेक सिंह ५ मिनट में अपना उद्बोधन देंगे। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह १२ मिनट संबोधन करेंगे। इसके बाद शाह ४० मिनट बोलेंगे। संबोधन कार्यक्रम के बाद तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस, श्रमिकों को साइकिल, मशीन व स्मार्टफोन वितरण का कार्यक्रम होगा।
विकास यात्रा की शुरूआत डोंगरगढ़ में मांं बम्लेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना कर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह और मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह करेंगे। सबसे पहले नीचे स्थित छोटी बमलेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना होगी। इसके बाद प्रज्ञागिरी मैदान कुर्रूभाट में सभा का आयोजन किया जाएगा। जानकारी के अनुसार इस सभा के बाद शाह और सीएम अगले पड़ाव के लिए रवाना हो जाएंगे। यहां अभी रोड शो नहीं होगा।
डोंगरगढ़ से ली जाएगी मिट्टी
राज्य सरकार ने नई राजधानी में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की मूर्ति लगाने का फैसला लिया है। इस मूर्ति की स्थापना के लिए पहली मिट्टी डोंगरगढ़ के मां बम्लेश्वरी मंदिर के सामने से ली जाएगी। जानकारी के अनुसार शाह और सीएम डॅा. रमन मंदिर के सामने से मिट्टी की खुदाई कर इस मिट्टी को अपने साथ ले जाएंगे।
अटल विकास यात्रा के दौरान आयोजित तेंदूपत्ता बोनस वितरण एवं पंच सरपंच सम्मेलन के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद अमित शाह होंगे। अध्यक्षता मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह करेंगे। विशेष अतिथि के रूप में प्रभारी मंत्री राजेश मूणत, ग्रामीण विकास मंत्री अजय चंद्राकर, वन मंत्री महेश गागड़ा, स्कूल शिक्षा मंत्री केदार कश्यप, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, सांसद अभिषेक सिंह, डोंगरगढ़ विधायक सरोजनी बंजारे, डोंगरगढ़ नगर पालिका के अध्यक्ष तरूण हत्थेल सहित जिले के सभी विधायक और अन्य लोग मौजूद रहेंगे।
परोसा जाएगा गुजराती खाना
अपनी पार्टी के प्रमुख के स्वाद का पूरा ख्याल रखने की तैयारी राज्य सरकार ने कर रखी है। डोंगरगढ़ के दौरे पर आ रहे शाह यहां भोजन भी करेंगे। सर्किट हाउस में शाह के लिए गुजराती स्वाद वाला भोजन परोसने की व्यवस्था कर ली गई है। शाह के खाने में ज्यादा तेल, घी न हो, ऐसी हिदायद भी दी गई है।
Published on:
05 Sept 2018 10:45 am
बड़ी खबरें
View Allराजनंदगांव
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
