CG News: इंदिरा कला संगीत विवि के ओडिसी नृत्य विभाग के प्रोफेसर पर अश्लील वीडिेयो मामले में संगीत विवि प्रबंधन ने अपना पल्ला झाड़ते मामले की जांच के लिए पुलिस प्रशासन को आवेदन सौंप दिया है। विवि के एक प्रोफेसर पर अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आने के बाद सोमवार को शहर में खूब हो हल्ला मचा था।
CG News: NSUI की टीम ने मामले में प्रोफेसर पर कार्रवाई को लेकर संगीत विवि के मुख्य गेट पर धरना प्रदर्शन कर विवि प्रबंधन सहित स्थानीय प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा था। प्रोफेसर के इस तरह के वीडियो स्थानीय सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद विवि प्रबंधन भी मामले को लेकर उलझ गया था। कुलसचिव प्रो आई डी तिवारी ने सोमवार को मामले में ज्ञापन मिलने के बाद इसकी जानकारी लेने की बात कही थी।
विवि प्रबंधन की बदनामी को देखते मंगलवार को विवि प्रबंधन ने प्रोफेसर के अश्लील वीडियो मामले में अपना पल्ला झाड़ते मामले की जांच के लिए पुलिस को पत्र लिखा है। इधर सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो को लेकर छात्र संगठनों में आक्रोश की स्थिति है। ऐसा पहली बार हुआ है कि संगीत विवि के किसी प्रोफेसर पर इस तरह की हरकत करने का आरोप लगा है। मामले को लेकर संबंधित प्रोफेसर भी खुद के बचाव की मुद्रा में आ गए हैं। मंगलवार को मामले की जांच के लिए विवि ने पुलिस को पत्र सौंप कर जांच और कार्रवाई की बात कह दी है।
जवाब देने से बचता रहा विवि प्रबंधन
ओडिसी नृत्य विभाग के प्रोफेसर द्वारा खुद के अश्लील वीडियो बनाए जाने के मामले में खबर प्रकाशन के बाद मंगलवार को विवि प्रबंधन मामले में किसी भी प्रकार की जानकारी देने से बचता रहा। संगीत विवि के कुलसचिव प्रो आईडी तिवारी ने कई बार संपर्क करने के बाद ले देकर बातचीत हो पाई तो दूसरी ओर विवि से संबंधित जानकारी देने के लिए साल भर पहले से अधिकृत किए गए विवि के पीआरओ विनोद डोंगरे भी मामले की जानकारी लेने पर मोबाइल उठाने से कतराते रहे। आखिरकार कुलसचिव प्रो आईडी तिवारी ने कई बार संपर्क करने के बाद केवल इतनी जानकारी देते बताया कि मामले से संगीत विवि का कोई लेना-देना नहीं है। मामले की जांच के लिए पुलिस को पत्र लिखा गया है। कुलसचिव भी विवि केपीआरओ से जानकारी लेने का हवाला देते रहे।