8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्कूल का शिक्षक उठा रहा था पोजीशन का फायदा, छात्राओं को अकेले में बुला कर करता था ये हरकतें

Chhattisgarh Crime News : गुरु और शिष्य के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है।

less than 1 minute read
Google source verification
स्कूल का शिक्षक उठा रहा था पोजीशन का फायदा, छात्राओं को अकेले में बुला कर करता था ये हरकतें

स्कूल का शिक्षक उठा रहा था पोजीशन का फायदा, छात्राओं को अकेले में बुला कर करता था ये हरकतें

डोंगरगढ़. गुरु और शिष्य के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। स्कूली शिक्षक पर छात्राओं से छेडख़ानी करने का आरोप लगा है। जानकारी के मुताबिक आरोपी शिक्षक छात्राओं को अकेले में बुलाकर अश्लील हरकतें करता था। हद तो तब हो गई जब शिकायत करने पर स्कूल ने कार्रवाई करने की बजाए मामले को दबा दिया। जब गोपनीय सूचना मिलने पर बाल संरक्षण आयोग जांच करने टीम स्कूल पहुंचा तो शिक्षक की काली करतूतें उजागर हुईं। राज्य बाल सरंक्षण ने 12 से अधिक छात्राओं के बयान दर्ज किए हैं। अब स्कूल ने खुद आरोपी के खिलाफ मोहारा पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई है।

हरकतों से नहीं आ रहा था बाज

बाल संरक्षण आयोग सदस्य संगीता गजभिए ने बताया कि आरोपी पर बहुत पहले से छात्राओं के साथ छेडख़ानी करने का आरोप लग रहा था। पिछले सत्र की छात्राओं ने भी आरोप लगया था, स्कूल प्रबंधन द्वारा कार्रवाई न करने पर आरोपी के हौसले बढ़ते जा रहे थे।