10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फिरोज असांरी अध्यक्ष व मनीष महासचिव बने

छत्तीसगढ़ हॉकी की 10वीं सामान्य सभा की बैठक सम्पन्न

2 min read
Google source verification
system

सम्मान... निर्वाचित पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।


राजनांदगांव. छत्तीसगढ़ हॉकी की 10वीं वार्षिक आम सभा की बैठक 29 अप्रैल को होटल अमोरा जीई रोड रेवाडीह राजनांदगांव में सम्पन्न हुई। इस बैठक में छत्तीसगढ़ हॉकी के विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। जिसमें प्रमुख रूप से विगतवर्ष में हुई हॉकी की गतिविधियों एवं वित्तिय लेख की चर्चा की गई तथा सभी जिलों से आए हुए प्रतिनिधियों से मिल कर आने वाले समय में छग हॉकी के विकास के संबंध में विस्तृत रूप से चर्चा की गई तथा वार्षिक हॉकी कैलेन्डर घोषित की गई और हॉकी के सुधार से संबंधित विभिन्न प्रकार की योजनाओं पर भी प्रकाश डाला।


इस चुनाव को सम्पन्न कराने हेतु हॉकी इंडिया के उपाध्यक्ष भोलानाथ सिंग पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित थ,े छग ओलंपिक संघ के पर्यवेक्षक के रूप में ओलंपिक संघ के सहसचिव संजय मिश्रा एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग की ओर से ए. एक्का पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित थे।


चुनाव में राजनांदगांव के फिरोज अंसारी को छत्तीसगढ हॉकी का अध्यक्ष निर्वाचित धोषित किया गया। बिलासपुर के मनीष श्रीवास्तव को छत्तीसगढ हॉकी का महासचिव चुना गया। आशा थॉमस को छत्तीसगढ हॉकी के कोषाध्यक्ष ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष में डी.रविशंकर तथा उपाध्यक्ष में हरिंदर सिंग भाटिया, एम वॉय कुरैशी, गीता सोनी व इंदुमती मालिया को चुना गया। सहसचिव के पद पर गोपेश्वर कहरा अमिताभ मानिकपुरी वर्षा शर्मा, तथा विनिता नवधरे को चुना गया एवं कार्यकरिणी सदस्य पद पर नीलम जैन, पुष्कल अरोरा, दिक्क्षा बक्शी, गजेन्द्र शर्मा, अनुप श्रीवास्तव को चुन लिया गया।


चुनाव से नई कार्यकारिणी का गठन


छत्तीसगढ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी ने सर्वप्रथम सभा को संभोधित करते हुए छग के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिहं को प्रदेश में दो नये एस्ट्रोटर्फ मैदान के लिए विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि, इस टर्फ के आ जाने से छग के खिलाडिय़ों को लाभ मिलेगा और वे तकनीकी रूप से सक्षम होंगे। उन्होंने अपने सचिव कार्यकाल में पदधिकारियो से मिले सहयोग के लिए आभार जताया। इस अवसर पर हॉकी इंडिया के पर्यवेक्षक भोलानाथ सिंग, ओलंपिक संघ के सहसचिव संजय मिश्रा, खेल एवं युवा कल्याण विभाग की ओर से ए. एक्का तथा पीठासीन अधिकारी के रूप में प्रवीण चंद्रवंशी (अधिवक्ता) तथा विभिन्न जिलो से आए हुए प्रतिनिधगण उपस्थित थे। विभिन्न जिलों से आए हुए प्रतिनिधियों सहित समस्त खेल संघो ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।