
Train Alert: रेलवे प्रशासन द्वारा गर्मी में छुट्टी बिताने जाने वाले यात्रियों के लिए बिलासपुर से यशवंतपुर तक स्पेशल समर ट्रेन की सुविधा दी जा रही है। यह सुविधा 2 से 30 मई तक यात्रियो को मिलती रहेगी। समर स्पेशल ट्रेन चलाने से रुट में आने जाने वाले यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।
मिली जानकारी के अनुसार यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा एक समर स्पेशल ट्रेन क्रमांक 08291 व 08292 बिलासपुर-यशवंतपुर-बिलासपुर समर स्पेशल ट्रेन बिलासपुर व यंशवतपुर के बीच 9 फेरों के लिए 30 अप्रैल से 28 मई तक चलाई जाएगी। इसके अलावा विपरीत दिशा में भी यशवंतपुर से प्रत्येक सोमवार व गुरुवार को बिलासपुर तक 2 मई से 30 मई तक चलाई जाएगी। इस स्पेशल ट्रेन में 2 एसएलआर, 6 सामान्य, 10 स्लीपर, 1 एसी थ्री, 1 एसी टू श्रेणी सहित कुल 21 कोच रहेगी। इस स्पेशल ट्रेन का राजनांदगांव व डोंगरगढ़ में भी ठहराव रहेगा।
Updated on:
28 Apr 2024 04:22 pm
Published on:
28 Apr 2024 04:21 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनंदगांव
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
