9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खैरागढ़ उपचुनाव : पहले राउंड में ही कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा ने बनाई बढ़त, तीसरे राउंड में भी आगे, भाजपा पीछे

खैरागढ़ उपचुनाव Khairagarh by-election कांग्रेस और भाजपा की प्रतिष्ठा का चुनाव बन गया है। यहां कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ताबड़तोड़ जनसभाएं की और सघन जनसंपर्क कर वोट मांगे। भाजपा के प्रत्याशी के समर्थन में पूर्व सीएम डॉ.रमन सिंह ने भी धुआंधार प्रचार किया। आज दोपहर तक परिणाम आने की उम्मीद है। वैसे रुझान में कांग्रेस ने बड़ी बढ़त बना ली है।

less than 1 minute read
Google source verification
खैरागढ़ उपचुनाव : पहले राउंड में ही कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा ने बनाई बढ़त, तीसरे राउंड में भी आगे,  भाजपा पीछे

मतगणना स्थल का दृश्य

राजनांदगांव. खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव ( Khairagarh by-election ) की मतगणना शुरू हो गई है। कड़ी सुरक्षा के बीच शनिवार सुबह शुरू हुई मतगणना में सबसे पहले डाक मतपत्रों की गणना के लिए पेटी खोली गई। इसमें 17 सर्विस वोटर और 104 दिव्यांग व 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के द्वारा डाक मतपत्र से डाले गए थे।
वोटों की गिनती के प्रथम राउंड मतगणना में 1175 वोटों से कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा आगे हो गईं और दूसरे राउंड में यह बढ़त और बढ़ गई। दूसरे राऊंड -2557 से कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा हो गईं और तीसरे तीसरे राउंड में वे 3704 से आगे हो गईं हैं जबकि भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। जानकारी के अनुसार कुल 21 राउंड में मतगणना पूरी की जाएगी।
सुरक्षा के सख्त इंतजाम
Khairagarh by-election प्रशासन ने मतगणना स्थल राज्य बीज विकास निगम के गोदाम में के इर्द-गिर्द सुरक्षा के सख्त बंदोबस्त किए हैं। प्रशासनिक अधिकाििरयों ने इसके लिए एक दिन पहले शुक्रवार को रिहर्सल भी किया था। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तारन प्रकाश सिन्हा ने भी मतगणना स्थल का जायजा किया। उन्होंने बताया कि मतगणना शनिवार को सुबह 8 बजे से राज्य बीज विकास निगम के गोदाम में शुरू होगी। सबसे पहले डाक मतपत्र की गणना की जाएगी। उसके बाद ईवीएम से वोटों की गिनती होगी। उन्होंने कहा कि कोई भी ऐसा इलेक्ट्रानिक उपकरण जिसमें आडियो, वीडियो, विजुवल लिया जा सकता है, प्रतिबंधित कर दिए गए हैं। 14 टेबल में 2 कर्मचारी एवं एक माईक्रो ऑब्र्जवर तैनात किए गए हैं। गौरतलब है कि खैरागढ़ विधायक देवव्रत सिंह के निधन के कारण उपचुनाव हुआ है।