
मतगणना स्थल के बाहर जुटे लोग
राजनांदगांव. खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव ( Khairagarh Byelection Update ) की मतगणना के छठे राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा ने भाजपा प्रत्याशी को पीछे छोड़ दिया है। पहले राउंड से बढ़त बना रहीं कांग्रेस प्रत्याशी भाजपा प्रत्याशी पर लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। अब तक मतगणना के 6 राउंड हो चुके है। कांग्रेस प्रत्याशी पांचवे राउंंड में 6300 मतों से और छठे राउंड में 8886 वोट से अपने प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार से आगे हैं।
कड़ी सुरक्षा के बीच शनिवार सुबह शुरू हुई मतगणना में सबसे पहले डाक मतपत्रों की गणना के लिए पेटी खोली गई। इसमें 17 सर्विस वोटर और 104 दिव्यांग व 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के द्वारा डाक मतपत्र से डाले गए थे।
वोटों की गिनती के प्रथम राउंड मतगणना में 1175 वोटों से कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा आगे हो गईं और दूसरे राउंड में यह बढ़त और बढ़ गई। दूसरे राऊंड -2557 से कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा हो गईं और तीसरे तीसरे राउंड में वे 3704 से आगे हो गईं हैं जबकि भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। जानकारी के अनुसार कुल 21 राउंड में मतगणना पूरी की जाएगी।
अधिकारियों ने लिया जायजा
प्रशासनिक अधिकारी और सुरक्षाबल मतगणना स्थल पर लगातार नजर रखे हुए हैं। सभी बड़े अधिकारी जायजा ले रहे हैं। चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार मतगणना कराई जा रही है और किसी भी ऐसे शख्स को एंट्री नहीं दी जा रही है, जिससे कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़े।
राज्य बीज विकास निगम परिसर में हो रही है गिनती
प्रशासन ने मतगणना स्थल राज्य बीज विकास निगम के गोदाम में के इर्द-गिर्द सुरक्षा के सख्त बंदोबस्त किए हैं। प्रशासनिक अधिकाििरयों ने इसके लिए एक दिन पहले शुक्रवार को रिहर्सल भी किया था। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तारन प्रकाश सिन्हा ने भी मतगणना स्थल का जायजा किया। सबसे पहले डाक मतपत्र की गणना की जाएगी। उसके बाद ईवीएम से वोटों की गिनती होगी। उन्होंने कहा कि कोई भी ऐसा इलेक्ट्रानिक उपकरण जिसमें आडियो, वीडियो, विजुवल लिया जा सकता है, प्रतिबंधित कर दिए गए हैं। 14 टेबल में 2 कर्मचारी एवं एक माईक्रो ऑब्र्जवर तैनात किए गए हैं। गौरतलब है कि खैरागढ़ विधायक देवव्रत सिंह के निधन के कारण उपचुनाव हुआ है।
Updated on:
16 Apr 2022 11:58 am
Published on:
16 Apr 2022 11:54 am
बड़ी खबरें
View Allराजनंदगांव
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
