राजनांदगांव. पुलिस जवान सड़क पर नियमों का पालन कराने लोगों पर सिर्फ डंडा नहीं बरसा रहा है, बल्कि ड्यूटी के साथ-साथ समाज सेवा में भी पीछे नहीं हैं। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस के जवान लोगों की मदद कर रहे हैं। राशन आदि देने के अलावा मास्क व सेनिटाइजर का वितरण लेकर अन्य और मदद भी शामिल है। यही कारण है कि पुलिस प्रशासन के प्रति इन दिनों लोगों में विश्वास और इज्जत बढ़ी है।