9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेवाती गिरोह ने संजू मोबाइल शॉप से उड़ाए थे 12 लाख के मोबाइल, पुलिस ने ऐसे उनकी मांद में जाकर दबोचा

राजनांदगांव शहर में हरियाणा व राजस्थान के मेवाती गिरोह ने मोबाइल दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इस गिरोह ने संजू मोबाइल शॉप में 12 लाख के मोबाइल चोरी की थी। इन अपराधियों के हौसले इतने बुलंद थे कि जब पुलिस इन्हें पकडऩे गई तो पुलिस पर गोली चला दी लेकिन पुलिस जवानों ने हिम्मत दिखाते हुए एक सक्रिय सदस्य को पकड़ कर पूरे गिरोह के कारनामों का पर्दाफाश किया।

2 min read
Google source verification
मेवाती गिरोह ने संजू मोबाइल शॉप से उड़ाए थे 12 लाख के मोबाइल, पुलिस ने ऐसे उनकी मांद में जाकर दबोचा

मेवाती गिरोह ने संजू मोबाइल शॉप से उड़ाए थे 12 लाख के मोबाइल, पुलिस ने ऐसे उनकी मांद में जाकर दबोचा

राजनांदगांव. पिछले दिनों शहर के संजू मोबाइल शॉप में हुई लाखों के मोबाइल चोरी की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा ली है। दुकान से मोबाइल चोरी की घटना को हरियाणा व राजस्थान के मेवाती गिरोह द्वारा अंजाम दिया गया था। पुलिस ने गिरोह के एक आरोपी को हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। आरोपी के कब्जे से 2 लाख रुपए नगदी व चोरी के कुछ मोबाईल बरामद कर ली गई है।
गौरतलब है कि 31 जनवरी व 1 फरवरी की दरमियानी रात को अज्ञात अपराधियों द्वारा शहर के गंज चौक स्थित संजू मोबाइल दुकान के शटर को जेक से उठा कर दुकान में प्रवेश कर करीब 13 लाख रुपए कीमत की विभिन्न कंपनियों को मोबाइल चोरी कर फरार हो गए थे। प्रार्थी राजीव जैन की शिकायत पर पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में जुटी थी।
पुलिस टीम पर आरोपियों ने बरसाई थी गोली
इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी संतोष सिंह ने बताया कि आरोपियों के पतासाजी के लिए टीम गठित की गई थी। आरोपियों का कार का लोकेशन लेते टीम टोलप्लाजा को चेक करते हुए नागपुर, टोल प्लाजा पहुंचे थे। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि इस प्रकार मोबाइल चोरी करने का कृत्य हरियाणा व राजस्थान बार्डर के बावला तावुडू क्षेत्र के कुछ व्यक्ति करते हैं । पुलिस टीम हरियाणा पहुंची जहां थाना तावुडू सदर जिला नूह हरियाणा थाना स्टाफ के साथ पहुंचकर रेड कार्रवाई की गई। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी को पकडऩे गई पुलिस टीम पर गिरोह के लोगों द्वारा गोली भी बरसाई गई थी, लेकिन जवानों ने हिम्मत दिखाई और मुख्य आरोपी तारीफ पिता इस्माईल निवासी बावला थाना तावडू को दबोच लिया।
रास्ते में खड़े कार से नंबर प्लेट चोरी कर अपने वाहन में लगाया था
पूछताछ में आरोपी तारीफ ने राजनांदगांव व दुर्ग में दुकान से मोबाइल चोरी करना स्वीकार किया। चोरी की घटना को अंजाम उसने अपने साथी बब्बल निवासी कोलाडी जिला अलवर राजस्थान एवं सल्ली उर्फ सलीम पिता उददुस निवासी ग्राम बावला और जमील के अलावा सिराज निवासी निकच थाना नोगावा से उसका कार क्रमांक आरजे 02-सीजी 0299 को लेकर वे चारो लोग भोपाल से नागपुर होते हुए राजनांदगांव व दुर्ग पहुंचे थे। आरोपियों द्वारा रास्ते में खडे कार क्रमांक एमएच 35 ई-1491 व आईएपी 21 एए 8899 के नम्बर प्लेटो को चोरी कर अपने गाड़ी में लगा कर पहले दुर्ग पहुंचे और वहां के दुकान से मोबाइल चोरी करने के बाद राजनांदगांव के मोबाइल दुकान से चोरी की घटना को अंजाम देकर नागपुर से भोपाल होते राजस्थान पहुंचे
3 लाख 80 हजार रुपए में बेच दिया था चोरी का मोबाइल
आरोपियों द्वारा यहां पर 160 मोबाइल को बोरी में भरकर बब्बल ने जाउद्दीन निवासी मंदापुर को 3 लाख 80 हजार रूपये में बेच दिया था। आरोपी तारीफ के पास चोरी गया मोबाइल ओप्पो कंपनी का व बब्बल द्वारा बटवारे के लिए दिए दो लाख पच्चीस हजार रूपये बरामद की गई है। पुलिस मुख्य आरोपी तारिफ को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेज दिया है।