8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लोहे के पाइप से सिर फोड़ कर हत्या, बड़े पापा को भतीजे ने उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

CG Murder Case: पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी, मृतक बलराम सिन्हा के साली का लड़का है। छगन लाल काम नहीं करता था और बार-बार अपने बड़े पिता के घर जाकर घूमता, फिरता था।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजनंदगांव

•

image

Shrishti Singh

•

Updated: 12 Apr 2024, 12:50 PM IST

rajnandgaon_1.jpg

Rajnandgaon Murder News: मोहला थाना क्षेत्र में काम धंधा करने की बात कहने पर भतीजे ने तैश में आकर अपने बड़े पिता की लोहे के पाइप से हमला कर हत्या कर दी। आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार धनगांव (कुमर्दा) निवासी आरोपी छगन लाल सिन्हा पिता नरायण सिन्हा उम्र 21 बुधवार को अपने बड़े पापा मुनगाडीह निवासी बलराम सिन्हा के घर गया हुआ था।

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: CM विष्णु बोले - जिसके ऊपर 508 करोड़ लेने का आरोप, उसे कांग्रेस ने बनाया प्रत्याशी

इस दौरान बलराम सिन्हा ने अपने भतीजे को कामकाज करने, घूमना-फिरना बंद करने की नसीहद दी। आरोपी भतीजे छगन को काम करने की नसीहत नागवार गुजरी और उसने पास में रखे लोहे की पाइप से बड़े पिता बलराम सिन्हा के सिर पर हमला कर दिया। घटना मेें बलराम बुरी तरह घायल हो गया। परिजनों ने उसे मोहला स्थित सीएचसी पहुंचाया। गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रेफर किया।

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: बीजेपी ने कहा - कांग्रेस की भाषा पाकिस्तान, खालिस्तान जैसी

परिजन उसे राजनांदगांव लेकर आ रहे थे। डोंगरगांव के पास बलराम सिन्हा पिता मनराखन सिन्हा उम्र 48 की मौत हो गई। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी, मृतक बलराम सिन्हा के साली का लड़का है। छगन लाल काम नहीं करता था और बार-बार अपने बड़े पिता के घर जाकर घूमता, फिरता था। इसकी वजह से बड़े पिता बलराम उसे काम, धंधा करने की नसीहत देते थे।