
महापौर के शपथ ग्रहण समारोह में CM ने साधा PM मोदी पर जमकर निशाना, सरकारी योजनाएं गिनाते हुए लगाए ठहाके
राजनांदगांव. कांग्रेस की नवनिर्वाचित महापौर हेमा देशमुख ने गुरुवार दोपहर महापौर पद की शपथ ली। पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम में आयोजित शपथ समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। इस दौरान समारोह की अध्यक्षता गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू और प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर ने की। महापौर हेमा देशमुख और अध्यक्ष पप्पू धकेता को सीएम ने बधाई दी। राजनांदगांव की जनता का भी आभार व्यक्त किया।
पद और गोपनीयता की शपथ लेने के बाद पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह के गढ़ में सेंध लगाने वाली महापौर ने पैर छूकर सीएम भूपेश बघेल का आशीर्वाद लिया। इधर सीएम भूपेश ने भाषण के दौरान केंद्र की योजनाओं के नाम गिनाते हुए जमकर ठहाके लगाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गरीबों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं मोदी सरकार को एक बार फिर आड़े हाथों लिया।
पत्रकारों की सवाल पर, खुले में धान रखने पर कहा कि सरकार इसका आंकलन कर रही है। कार्यकारी अध्यक्ष के मामले को लेकर कहा कि संगठन में ये सब चलता रहता है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के निज सचिव के गिरफ्तारी के सवाल पर सीएम ने कहा कि मुझे नहीं पता। शपथ ग्रहण समारोह में मंत्री रविन्द्र चौबे, अनिला भेडिय़ा और सांसद छाया वर्मा भी मौजूद रही।
Published on:
09 Jan 2020 03:24 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनंदगांव
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
