आपके दोस्त द्वारा यूके (युनाईटेड किन्डम) से आपके लिए पार्सल भेजा है, जिसमें आपका कुछ सामान है। आपका सामान कस्टम क्लीयरेंस के लिए रूका हूआ है। क्लीयर करने के लिए अकाऊंट नंबर 073201000036995 में 15500 रुपए डालने कहा तो व्यापारी ने यूपीआई आईडी से अपने एचडीएफसी बैंक खाता क्रमांक 50200037293281 से कस्टम अधिकारी द्वारा बताए अकाऊंट नंबर 073201000036995 जिसका आईएपएस कोड 0000732 में 15500 रुपए पुरानी बस्ती रायपुर से ऑनलाइन जमा करा दिया। कुछ समय बाद कहा गया कि सामान का वजन ज्यादा होने के कारण अतिरिक्त शुल्क 20,000 रुपए और लगेगा। व्यापारी ने उसे भी जमा करा दिया। फिर 01 फरवरी २०२० को फोरेन करंशी एक्सेंज के नाम पर 52900 रुपए जमा करने कहा। व्यापारी ने उसे भी जमा करा दिया।