अपने वार्ड में नि:शुल्क मास्क बांट रहे स्टेट स्कूल के छात्र प्रशांत रजक, दीपक यादव, तुषार रजक, दिव्यांश साहू, कोमल साहू, नीरज कुमार हरजित सिंह, करन निषाद सतीष कुमार का कहना है कि कोरोना संक्रमण की लड़ाई में सभी को साथ मिलकर काम करना है। शासन के बनाए नियमों का पालन करते हुए लोगों को सुरक्षित रहने की जरूरत है। छात्रों ने बताया कि इस कार्य के लिए उन्होंने अपने गुरुजनों से अनुमति व मार्गदर्शन लिया है।