अंबागढ़ चौकी, मेरेगांव, पागरी, बांधा बाजार, आतरगाव, माहुद, हाथीकन्हार, मुंजाल, चिल्हाटी, तोयागोंदी, सांगली सहित अन्य जगहों पर अवैध शराब की बिक्री हो रही है।
शासन के नियमों का नही हो रहा पालन
शराब बिक्री को लेकर शासन ने तरह-तरह के नियम व मापदंड सुनिचित कर रखे थे लेकिन सरकारी शराब दुकानों में यह सभी नियमों का पालन नही हो रहा है, जिसका फायदा शराब कोचिये उठा रहे है और जितनी मात्रा में शराब की खरीदी करनी है, उतना एक दिन में बार-बार लाइन लगाकर खरीदा जा रहा है। चाहे हम देशी शराब की बात कहे या इंग्लिश शराब की दोनों शराब की अवैध बिक्री रोजाना हो रही है।
दुगने कीमत पर हो रही है बिक्री
अवैध शराब बेचने वाले मुनाफा के चक्कर में शराब दुकान से ज्यादा मात्रा में शराब खरीद कर दुगुने कीमत में बेचते है जिससे शराब पीने वालों को सरकारी शराब दुकान के खुलने का इंतजार नही करना पड़ता है और बड़ी आसानी से शराब उपलब्ध हो जाती है। देशी शराब एक पाव 80 से 100 रुपये तक और इंग्लिश शराब 100 से 200 रुपये तक बेचा जाता है।