25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

थानेदार का अपराधी प्रेम देखकर SP के पास पहुंचे ग्रामीण, कहा साहब आप देख लीजिए, वर्ना….

खैरागढ़ थाना क्षेत्र के मुतेड़ा नवागांव के ग्रामीणों ने खैरागढ़ टीआई पर शिकायत बाद भी आरोपी को बचाने व निर्दोष कुछ ग्रामीणों पर कार्रवाई करने का आरोप लगाकर टीआई की शिकायत एसपी से की है। (Rajnandgaon police)
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजनंदगांव

•

image

Dakshi Sahu

•

Updated: 12 Nov 2019, 1:57 PM IST

थानेदार का अपराधी प्रेम देखकर SP के पास पहुंचे ग्रामीण, कहा साहब आप देख लीजिए, वर्ना....

थानेदार का अपराधी प्रेम देखकर SP के पास पहुंचे ग्रामीण, कहा साहब आप देख लीजिए, वर्ना....

राजनांदगांव. खैरागढ़ थाना क्षेत्र के मुतेड़ा नवागांव के ग्रामीणों ने खैरागढ़ टीआई पर शिकायत बाद भी आरोपी को बचाने व निर्दोष कुछ ग्रामीणों पर कार्रवाई करने का आरोप लगाकर टीआई की शिकायत एसपी से की है। ग्रामीणों ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर न्याय दिलाने की मांग की है।

आदतन अपराधी है आरोपी
ग्रामीणों ने बताया कि गांव के ही कमल वर्मा और उसके सहयोगी हिरेंद्र वर्मा, उमेश ठाकुर और ओंकार ठाकुर के साथ मिल कर गांव सहित आसपास में अवैध शराब बेचता है। उठाईगिरी करना, मारपीट सहित अन्य अपराध को अंजाम देता है। जिसकी कई बार शिकायत के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती है। टीआई भी इस मामले में उल्टा ग्रामीणों पर ही कार्रवाई कर रहे हैं।

Read more: Video: पूर्व विधायक का भाई बताकर सरकारी रेस्ट हाउस में बिल्डर कर रहा था लड़की के साथ मजे, आधी रात पहुंच गई पुलिस...

ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस द्वारा कमल वर्मा को अपराधी भी घोषित किया गया है। दीपावली के समय कमल वर्मा और उसके सहयोगियों ने गांव में लड़ाई झगड़ा कर माहौल खराब किया और गांव के कुछ लोगों के खिलाफ झूठी शिकायत की है। इस पर पुलिस द्वारा निर्दोष लोगों पर कार्रवाई की गई है।

एसपी ने कहा होगी जांच
ग्रामीणों ने इस मामले में खैरागढ़ टीआई के कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने वा निर्दोष ग्रामीणों के खिलाफ झूठी शिकायत को लेकर अधिकारी को हटाने की मांग की है। एसपी राजनांदगांव बीएस धु्रव ने बताया कि मुतेड़ा नवागांव को ग्रामीण शिकायत लेकर पहुंचे थे। मामले की पूरी जांच की जाएगी और दोषियों पर कार्रवाई करने संबंधित थाना को निर्देशित किया जाएगा।